छापेमारी में 5 आरोपी गिरफ्तार, खुले मैदान को जुआरियों ने बनाया था अड्डा...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायगढ़- दीपावली के दौरान जुआ खेलने वालों पर पुलिस विशेष निगाह रख रही है। अधिकांश जुआ सुनसान इलाकों में होते हैं, जहां जुआ खेलने के दौरान विवाद, मारपीट अपराधिक घटनाओं की आशंका बनी रहती है जिसे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश गए हैं कि किसी भी इलाके में जुआ की सूचना पर तत्काल छापेमारी कर किया जावे। ऐसे में थाना प्रभारीगण मुखबीर लगाकर सूचनाओं पर कार्यवाही किया जा रहा है।
चक्रधरनगर के थाना प्रभारी प्रशांत राव अहेर को मुखबिर से सूचना मिली कि पंडरीपानी मैदान पर कुछ जुआरियन 52 पत्ती ताश से जुआ खेलने बैठे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी द्वारा थाना चक्रधरनगर द्वारा साइबर सेल के स्टाफ़ को बुलाकर संयुक्त टीम तैयार कर रेड कार्यवाही के लिए रवाना किया गया ।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर मौके से 5 जुआरी –
(01) विरेद्र बंजारे पिता प्रेम दास बंजारे उम्र 35 वर्ष सा. पडरीपानी थाना चक्रधरनगर रायगढ़
(02) शिव सेठ पिता स्व मृचो राम सेठ उम्र 35 वर्ष सा. मनुवापाली थाना चक्रधरगर रायगढ़
(03) अजेश झा पिता सूरज झा उम्र 27 वर्ष सा. मनुवापाली थाना चक्रधरनगर रायगढ़
(04) विशाल मंडल पिता विश्वनाथ उम्र 23 वर्ष साकिन टीवीटावर थाना चक्रधरनगर रायगढ़
(05) भावेश वर्मा पिता भुनेश्वर वर्मा उम्र 29 वर्ष साकिन लाल ठंकी दुर्गा थाना
कोतवाली को पकड़ा गया है, कुछ जुआडियान अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए । मौके पर जुआरियों और उनके जुआ फड से पुलिस ने कुल ₹25,500 नगदी और ताश गड्ढी की जप्ती की गई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments