सरगुजा में 5.4 डिग्री सेल्सियम तापमान, जानें मौसम पर अपडेट...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर- छत्तीसगढ़ में लगातार दो दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. आने वाले दिनों में भी लगातार तापमान में गिरावट आ सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी हवाओं के प्रभाव के कारण प्रदेश का मौसम बदल गया है. सुबह और रात की तरह अब दिनभर ठिठुरन महसूस हो रही है. कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है. इसके बाद न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है.
शुक्रवार को सबसे ठंड बलरामपुर इलाका रहा तो वहीं राजनांदगांव में सबसे ज्यादा 32 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. तो वहीं सरगुजा में 5.4, जशपुर में 6.2 और कोरिया में 7.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इसके साथ ही दुर्ग में 28.8 और दंतेवाड़ा में 28.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है.
छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम-
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को प्रदेश के मौसम शुष्क बना रहेगा. राजधानी रायपुर में सुबह कोहरा छाया रहा. यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. आने वाले 3-4 दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना बनी हुई है.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments