हॉटस्टार पर 5.3 करोड़ दर्शकों ने लाइव देखा मैच, व्यूवरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ें...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नई दिल्ली- क्रिकेट विश्व कप टूर्नामेंट में बुधवार को हॉटस्टार पर व्यूवरशिप के सारे रिकार्ड टूट गए। जानकारी के अनुसार, इस महा मुकाबले को 5.3 करोड़ दर्शकों ने लाइव देखा। गौरतलब है कि बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल खेला गया। इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हरा दिया। इस जीत के बाद अब भारत फ़ाइनल में पहुंच गया है। भारत और न्यूजीलैंड के खेले गए मैच में विराट कोहली और मोहम्मद शमी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इसके अलावा डिज्नी हॉटस्टार ने भी एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
डिजनी हॉटस्टार पर 5.3 करोड़ लाइव दर्शकों के साथ नई ऊंचाई छू ली है। यहां गौरतलब है कि, मैच का लाइव प्रसारण डिजनी हॉटस्टार पर भी किया जा रहा है और जिसने अब व्यूवरशिप के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने सोशल मीडिया में जानकारी शेयर करके बताया कि 5.1 करोड़ लाइव दर्शकों के साथ नयी ऊंचाई छू ली है। डिज्नी प्लस ने लिखा कि एक बार के रिकॉर्ड तोड़ने के लिए टीम इंडिया और डिज्नी प्लस हॉटस्टार के यूजर्स का शुक्रिया। इसे कहते हैं नॉकआउट परफॉर्मेंस। इससे पहले ऐप पर 3.50 करोड़ और 4.40 करोड़ दर्शक लाइव मैच देख चुके हैं।
यह दूसरी बार है जब डिजनी हॉटस्टार पर लाइव क्रिकेट देखने का रिकॉर्ड टूटा है। इससे पहले भारत-पाकिस्तान के मैच को तीन करोड़ से ज्यादा लोगों ने हॉटस्टार पर लाइव देखा था। अब वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने आज एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच को करीब 5.3 करोड़ लोगों लाइव देखकर नया रिकॉर्ड बना दिया है। भारत ने बुधवार को यहां न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर चौथी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे फाइनल के विजेता से होगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments