शिवरीनारायण दौरे से पहले जांजगीर-चांपा में 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जांजगीर-चांपा :- जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की सदस्य ज्योति किशन कश्यप, प्रीति अजय दिव्य एवं नेहा रामचरण साहू, जो मेरे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि हैं, तथा जांजगीर विधानसभा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठौर, इन सदस्यों ने जिला प्रशासन से 16वें वित्त मद के तहत अपने-अपने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए राशि की मांग की थी, जो जिला प्रशासन ने अब तक नहीं दिया।

जिसके विरोध में ये चारों सदस्य मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आज शिवरीनारायण दौरे में उन्हें काला झंडा दिखाना चाह रहे थे, लेकिन जिला प्रशासन ने सभी सदस्यों को हाउस अरेस्ट कर लिया। जिसका मैं पुरजोर विरोध करती हूं।
एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी। जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों से भेदभाव, अलोकतांत्रिक और अमर्यादित है। जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन पूरी तरह से बेलगाम और निष्क्रिय हो चुका है। क्या अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए राशि की मांग करना असंवैधानिक है?
मुझे पूरा भरोसा है कि माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन जनप्रतिनिधियों की मांग को सुनेंगे और जिला प्रशासन को तत्काल राशि जारी करने का आदेश देंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments