google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

10 टीमें और 10 शहरों में खेले जाएंगे विश्व कप के 48 मुकाबले…इस शहर से हो रहा क्रिकेट महाकुंभ आगाज

Oct 5, 2023
1 min read



































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़

विश्व कप 2023 का अहमदाबाद से आगाज हो रहा है. टूर्नामेंट का पहला मैच गुरुवार को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. ये दोनों टीमें पिछली बार फाइनल में भिड़ी थीं. इंग्लैंड ने खिताब जीता था. अब एक बार फिर से मुकाबला होगा. विश्व कप में कुल 48 मैच खेले जाने हैं, जो कि भारत के 10 शहरों में आयोजित होंगे. इसमें 10 टीमों के कुल 150 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. क्रिकेट के इस महाकुंभ को देखने के लिए दुनिया भर से फैंस पहुंचेंगे |


कहां-कहां खेले जाएंगे मैच –

विश्व कप 2023 का पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इसे मिलाकर 10 मैदानों पर मैच खेले जाएंगे. इसमें हैदराबाद का राजीव गांधी स्टेडियम, धर्मशाला का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम, चेन्नई का एमए चिदम्बरम स्टेडियम, लखनऊ का भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, पुणे का महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, बैंगलोर का एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम और कोलकाता का ईडन गार्डन्स शामिल है |


10 टीमों के 150 खिलाड़ी विश्व कप 2023 में लेंगे हिस्सा –

आईसीसी ने विश्व कप के लिए हर टीम को अधिकतम 15 खिलाड़ी ही रखने की इजाजत दी है. इस बार विश्व कप में भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड्स, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. वहीं सेमीफाइनल से पहले आखिरी मैच भारत और नीदरलैंड्स के बीच 12 नवंबर को आयोजित होगा |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html