google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

46 लाख लोग बिहार से बाहर रहकर कर रहे हैं रोजगार...

Nov 10, 2023
2 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिहार- बिहार से बाहर रहकर 45 लाख 78 हजार से अधिक लोग रोजी-रोजगार कर रहे हैं. कुल आबादी का यह 3.50 फीसदी है. जबकि पांच लाख 52 हजार बिहारी छात्र दूसरे राज्यों में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं. विदेशों में पढ़ाई करने वालों की संख्या मात्र 23 हजार 738 है जो कुल आबादी का 0.02 फीसदी है. विधानमंडल में पेश जातीय सर्वे की रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है |


जानकारी के अनुसार, पलायन करने वालों में सबसे अधिक सर्वण समुदाय के लोग हैं. इस समुदाय से 5.68 फीसदी लोग बिहार से बाहर रहकर रोजी-रोजगार कर रहे हैं. पिछड़ा वर्ग व अत्यंत पिछड़ा वर्ग की 3.30-3.30 फीसदी आबादी तो अनुसूचित जाति में 2.50 फीसदी, अनुसूचित जनजाति में 2.84 फीसदी व अन्य प्रतिवेदित जातियों में 3.22 फीसदी आबादी लोग बिहार से बाहर रहकर रोजी-रोजगार कर रहे हैं |


सबसे अधिक 96.10 फीसदी अनुसूचित जाति के लोग बिहार में रहकर रोजी-रोजगार कर रहे हैं. जबकि अनुसूचित जनजाति में 95.23 फीसदी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग में 94.82 फीसदी, पिछड़ा वर्ग में 94.61 फीसदी तो अन्य प्रतिवेदित जातियों में 93.61 फीसदी लोग बिहार में रहकर रोजी-रोजगार कर रहे हैं. सामान्य वर्ग के 90.02 फीसदी आबादी बिहार में रहकर रोजी-रोजगार कर रही है |


ब्राह्मण समाज से अधिक पलायन करने वालों में सवर्ण समुदाय में सबसे अधिक ब्राह्मण समुदाय से 7.18 फीसदी लोग बिहार के बाहर रहकर रोजी-रोजगार कर रहे हैं. भूमिहार में 5.19 फीसदी, राजपूत में 5.94 फीसदी, कायस्थ में 5.64 फीसदी, शेख में 4.91 फीसदी, पठान में 3.57 फीसदी और सैयद में 4.10 फीसदी लोग बिहार के बाहर रोजी-रोजगार कर रहे हैं. पिछड़ा वर्ग में यादव में 2.67, कुशवाहा में 3.35, कुर्मी में 4.69, बनिया में 2.84, सूरजापुरी में 6.14, व भाट में 6.58 फीसदी बिहार से बाहर रोजी-रोजगार कर रहे हैं |


बिहार के बाहर रहकर पढ़ाई करने वालों में सामान्य वर्ग से 1.16 फीसदी, पिछड़ा वर्ग में 0.37 फीसदी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग में 0.30 फीसदी, अनुसूचित जाति में 0.15 फीसदी, अनुसूचित जनजाति में 0.31 फीसदी तो अन्य प्रतिवेदित जातियों में 0.68 फीसदी आबादी बिहार से बाहर रहकर पढ़ाई कर रही है. दूसरे राज्यों में रहकर पढ़ाई करने वालों में सवर्ण समुदाय में सबसे अधिक 1.81 फीसदी ब्राह्मण हैं. भूमिहार में 1.25, राजपूत में 1.17, कायस्थ में 1.41 फीसदी, शेख में 0.57 फीसदी बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं. पिछड़ा वर्ग में यादवों में 0.22 फीसदी, कुशवाहा में 0.47, कुर्मी में 0.76, बनिया में 0.61 फीसदी, सोनार में 0.51 फीसदी, भाट में 1.56 फीसदी छात्र बिहार से बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं |


श्रेणी संख्या प्रतिशत- गणना स्थल पर स्थायी रूप से आवासित 12,32,48,022 94.28 बिहार के अन्य स्थान पर नौकरी या रोजगार 15,89,288 1.22 बिहार के अन्य स्थान पर शिक्षा 5,15,978 0.39 अन्य राज्य में नौकरी या रोजगार 45,78,669 3.50 अन्य देश में नौकरी या रोजगार 2,17,499 0.17 अन्य राज्य में शिक्षा 5,52,116 0.42 अन्य देश में शिक्षा 23,738 0.02 कुल 13,07,25,310 100

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html