ताइवान पर उड़ाए 43 एयरक्राफ्ट, चीन ने फिर बढ़ाया तनाव...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नई दिल्ली- दूसरें देशों से पंगा लेने की चीन की पुरानी आदत है, एक बार फिर चीन ने ताइवान पर एयरक्रॉफ्ट उड़ाकर विवाद की स्थिति पैदा कर दी है। चीन ने ताइवान के पास 43 सैन्य एयरक्राफ्ट और 7 जहाज भेजे हैं। ताइवान का कहना है कि ड्रैगन उस पर दबाव बनाने के लिए ऐसा कर रहा है, लेकिन वह झुकेगा नहीं। ताइवान का कहना है कि चीन के 37 एयरक्राफ्ट ने ताइवान की खाड़ी की सीमा को पार किया है। वहीं चीन का कहना है कि वह तो इस सीमा को मानता ही नहीं है। दरअसल चीन अकसर दावा करता है कि वन चाइना पॉलिसी के तहत ताइवान उसका ही हिस्सा है। वहीं ताइवान खुद को स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र मानता है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments