google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

40 वी एनटीपीसी राष्ट्रीय सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता....

Jan 5, 2024
2 min read




























पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसियन द्वारा आयोजित 40 वी एनटीपीसी राष्ट्रीय सब जूनियर का प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य उत्सव साइंस कॉलेज मैदान में मुख्य अतिथि माननीय बृजमोहन अग्रवाल स्कूली एवं उच्च शिक्षा मंत्री की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुआ | मंच पर माननीय बृजमोहन अग्रवाल के अलावा हनुमान प्रसाद अग्रवाल |

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष आदरणीय विजय अग्रवाल, समाजसेवी भाई बसंत अग्रवाल ..संघ अध्यक्ष कैलाश मुरारका उपस्थिति थे, कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर समस्त अतिथियों द्वारा किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय बृजमोहन अग्रवाल का स्वागत संघ के सदस्य संजय अग्रवाल, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, सतपाल अग्रवाल, सोनू राजपूत राजीव चंकरवर्ती, अमर जीत छबड़त,बंटी, आयुष अग्रवाल, आयुष मुरारका राम अग्रवाल, द्वारा किया गया |

संघ के अध्यक्ष भाई कैलाश मुरारका द्वारा स्वागत उद्बोधन एवं कार्यक्रम की जानकारी प्रधान की गई, मनी मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल ने समस्त आए हुए अतिथियों एवं पूरे भारतवर्ष से आए हुए खिलाड़ियों, कोच, अतिथियों | मेनेजरों को संबोधित करते हुए कहा कि इस आयोजन से छत्तीसगढ़ का नाम पूरे भारतवर्ष में आयोजित हेतु याद किया जाएगा.. तीरंदाजी संघ ने पूरे विश्व में अपनी परचम लहराया है ..अपनी ..समस्त राज्यों को मेरी ओर से बधाइयां एवं शुभकामनाएं ..छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा पूरी सुविधाएं खिलाड़ियों को प्रदान की जाएगी ताकि वे अपनी कला से अपने लक्ष्य को हासिल कर सके |

अपने कार्यों में सफलता व विजय रहे ऐसी मेरी शुभकामनाएं और संघ को इस शानदार आयोजन के लिए बधाइयां प्रेषित की, इस प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष के सभी राज्यों से लगभग 1000 खिलाड़ियों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई है | कार्यक्रम को मानस पटल पर हमेशा याद रखा जाए इस हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी संघ अध्यक्ष कैलाश मुरारका द्वारा आदरणीय मुख्य अतिथि बबृजमोहन अग्रवाल को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया | हनुमान प्रसाद अग्रवाल को संजय अग्रवाल द्वारा एवं बसंत अग्रवाल को आयुष अग्रवाल द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया, कार्यक्रम का शानदार संचालन भाई हीरू साहू के द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन तीरंदाजी संघ के सदस्य संजय अग्रवाल द्वारा दिया गया |

आज के इस शानदार उद्घाटन समारोह पर तीरंदाजी संघ के सदस्य.. कोच..मैनेजर ..समाचार पत्र से जुड़े हुए समस्त साथीगण.. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया..अग्रवाल सभा सदस्य..महिला मंडल एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे |


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html