400 सरपंच ,250 किसान.....ये हैं PM मोदी के खास मेहमान...

चंद घंटों के बाद देश 15 अगस्त को 'स्वतंत्रता दिवस' मनाने जा रहा है, इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दसवीं बार लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करेंगे, लाल किले पर 15 अगस्त को आयोजित होने वाला स्वतंत्रता दिवस समारोह कई मायनों में खास होने वाला है | इस बार यहां पीएम-किसान लाभार्थियों सहित देशभर के लगभग 1,800 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है, यह पहल सरकार के 'जनभागीदारी' दृष्टिकोण के अनुरूप की गई है | इन विशेष अतिथियों में 660 से अधिक वाइब्रेंट गांवों के 400 से अधिक सरपंच शामिल हैं, इसके अलावा, किसान उत्पादक संगठन योजना से जुड़े 250 किसान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के 50-50 प्रतिभागी; नई संसद भवन सहित सेंट्रल विस्टा परियोजना के 50 श्रम योगी (निर्माण श्रमिक) और 50-50 खादी कार्यकर्ता इसमें शामिल हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments