google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पैरा भुसा से लोड ट्रक में मिला 400 पेटी शराब.....

Aug 26, 2023
2 min read
































































अवैध शराब पर महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है, सिघोडा पुलिस ने 400 पेटी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, दोनों आरोपी ट्रक में पैरा भुसा के नीचे शराब छुपाकर झारखंड से बीजापुर ले जा रहे थे, जब्त शराब की कीमत 2304000 रुपए बताया जा रहा है, पकडे़ गए आरोपियों में अजय कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी यूपी व बादल मंडल उम्र 25 वर्ष निवासी

झारखंड के रहने वाले हैं, सिघोडा पुलिस ने इन्हें एनएच 53 पर रेहटी खोल चेक पोस्ट से वाहन चेकिग के दौरान पकड़ा है, पुलिस आरोपियो से 400 पेटी शराब, एक ट्रक, दो नग मोबाइल एवं 8100 रुपए नगद जब्त कर धारा 34(2), 59 (क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर रही है |

पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में वर्ष 2023 में अब तक 822 प्रकरणों में 857 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं इन आरोपियों से कुल 47 लाख 53 हजार रुपये का 10434 लीटर अवैध शराब जब्त की जा चुकी है, पुलिस की टीम शराब तस्करों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी, 25 अगस्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि उत्तरप्रदेश पासिंग आयसर ट्रक में भारी मात्रा में शराब रात्रि में ओडिशा की ओर से महासमुंद के रास्ते छत्तीसगढ़ में आने वाला है. इस पर पुलिस की टीम ने महासमुंद जिले के सभी चेकिंग पाइंट पर तथा संभावित जगहों पर बल तैनात कर दो-तीन दिनों से लगातार दिन व रात में अवैध शराब तस्करी की पता तलाश करने में लगी हुई थी |


शुक्रवार को महासमुंद पुलिस टीम को उत्तरप्रदेश पासिंग एक आयसर ट्रक क्रमांक UP 77 AT 4876 बरगढ ओडिशा से महासमुंद में प्रवेश करते दिखाई दिया. आयसर ट्रक को एनएच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल बेरियर के पास रोका गया, वाहन को रोककर चेक करने पर ट्रक में दो व्यक्ति बैठे मिले, जिन्होंने अपना नाम अजय कुमार पिता गिरजा शंकर उम्र 25 वर्ष सा. मानपुर थाना शिवराजपुर जिला कानपुर (उत्तर प्रदेश). बादल मंडल पिता दीपक मंडल उम्र 25 वर्ष सा. चासबोकारोथाना चास बोकारों (झारखण्ड) बताया |


ट्रक को चेक करने पर ट्रक के ट्रॉली में सफेद रंग की बोरीयों में भुसा भरा मिला, ट्रक की बारिकी से चेक करने एवं भुसा बोरी को हटाकर देखने पर ट्रॉली में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां मिली, कुल 400 नग सफेद कार्टून में 19200 नग पौवा मिला, जिसमें प्रत्येक शीशी में SN 879375932 छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग का स्टीकर चिपका हुआ था. आरोपियों ने उक्त शराब के संबंध में कोई कागजात नहीं होना बताया. इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html