google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

24 घंटे के अंदर दबोचे गए 4 युवक,दिनदहाड़े लूट की वारदात.......

Aug 24, 2023
1 min read



























































दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियो को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक बागबाहरा क्षेत्र में एक महिला खाना खाने की तैयारी कर रही थी. उसी समय कुछ अज्ञात लड़को द्वारा जबरदस्ती घर में घुसकर गले में चाकू अड़ाकर नगदी 7000 रूपये और कान मे पहने सोने के टाप कीमती 7000 रूपये को लूट लिये। जिसकी रिपोर्ट पर थाना बागबाहरा में अपराध क्र 136/2023 धारा 394 ,398 ,450 ,354 ,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

लूट जैसी गंभीर अपराध व महिला संबंधित अपराधिक गतिविधियों पर गंभीरता पूर्वक रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य मे विवेचना और आरोपी पता साजी के दौरान जरिये मुखबिर सूचना मिला की लूट की वारदात करने वाले कुछ आरोपी ग्राम टेका जंगल की ओर भाग गये है और कुछ आरोपी बागबाहरा की ओर गये है जिससे अलग अलग टीम तैयार कर आरोपियों की पता साजी हेतु थाना बागबाहरा टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये बोकरामुडा जंगल की ओर रवाना हुए थे की एक संदेही अपने मोटर सायकल से आ रहा था जिसे रोक कर पुछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने से कडाई से पुछताछ किया गया जो अपना नाम विरेन्द्र कोसरे पिता गोविन्द्र कोसरे उम्र 19 वर्ष साकिन बम्बूरडीह थाना पटेवा जिला महासमुंद बताया और घटना मे शामिल अपने साथी आरोपियो राहूल कोसरे, सत्येन्द्र गायकवाड़, डेविड गजेन्द्र, का नाम बताया। फ़िलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. और आगे की कार्रवाई कर जेल भेजा गया है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html