एक ही परिवार के 4 लोगों ने की देहदान की घोषणा...

भिलाई सेक्टर 7 से एक बेहद ही चौकाने वाली खबर सामने आई है, यहाँ एक ही परिवार के 4 लोगों ने देहदान (Body Donation) की शपथ लेते हुए नव दृष्टि फाउंडेशन को वसीयत सौंपी
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के भिलाई सेक्टर 7 निवासी नेताम परिवार के मधुर कान्त नेताम, योगिता नेताम, कुलेश्वरी व सरिता नेताम ने देहदान जैसे पुण्य कार्य करने का निर्णय लिया है, योगिता नेताम का मानना है कि यदि हमारी देह इस समाज के कार्य आए तो हमारा जीवन सार्थक होगा, हमारी इच्छा है कि हमारी मृत्यु के बाद हमारे नेत्र दान किए जाएं व हमारा शरीर मेडिकल के छात्रों के रिसर्च हेतु उपयोग हो।
भिलाई के इस नेताम परिवार ने एक साथ अपने देहदान की शपथ ले वसीयत नव दृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,रितेश जैन,हरमन दुलाई,यतीन्द्र चावड़ा को सौंपी। अरुण नेताम,अतिका ,आरव,गिरीश,साईसा नेताम ने देहदान हेतु सहमति दी योगिता नेताम व उनकी बहन सरिता शिक्षिका हैं कान्त नेताम बीएसपी कर्मी हैं एवं पूरा परिवार पूजा पाठ करता है व् ईश्वर पर गहरी आस्था है।
यतीन्द्र चावड़ा ने कहा नेताम परिवार के देहदान के निर्णय से समाज में सकारात्मक सन्देश जाएगा व लोग देहदान हेतु प्रेरित होंगे, एक साथ पुरे परिवार द्वारा देहदान का निर्णय लेना मानव समाज में एक नई मिसाल कायम की है। सत्येंद्र राजपूत ने कहा हमारी संस्था लगातार लोगों को नेत्रदान ,देहदान व रक्तदान हेतु जागरूक कर रही है जिसके सुखद परिणाम आ रहे हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments