google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

4 लोगों की हत्या पार्किंग विवाद में खून खराबा, FIR दर्ज.....

Jan 16, 2024
1 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

औरंगाबाद - बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम एक दुकान के सामने कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में चार लोगों की हत्या कर दी गई। इस मामले में दो अलग- अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक स्वपना गौतम मेश्राम ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की शाम नवीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ के पास एक कार के खड़े करने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों की हत्या कर दी गई। इस मामले में दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाई गई है। वरीय अधिकारी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। सोमवार की शाम तेतरिया मोड़ पर एक कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में कार सवार एक व्यक्ति ने दुकान में बैठे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कार पर सवार पांच लोगों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इस पिटाई में तीन लोगों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज चल रहा है। इस घटना का एक वीडियो भी अब सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html