कार और ट्रक के टकराने से 4 लोग घायल, 1 की हालत नाजुक...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
अंबिकापुर- जिले के NH43 के चिरगा मोड़ में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें ट्रक और कार आपस में टकरा गई। इस हादसे में 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए तो वहीं 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक बार फिर जिले में तेज रफ्तर का कहर देखने को मिला जिसमें अंबिकापुर जिले के NH43 के चिरगा मोड़ के पास एक ट्रक और कार की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। इस हादसे में कार सवार 4 लोग घायल हो गए तो वहीं 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे लोगों के द्वारा सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। फिलहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments