4 लोगों ने किया लाठी-डंडे और टंगिया से हमला, हत्या की वारदात हुई जमीन विवाद में......
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जांजगीर - जमीन विवाद को लेकर बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के 4 लोगों ने खपरीडीह के एक व्यक्ति पर लाठी,डंडा और टंगिया से जमकर पिटाई कर दी थी, जिससे घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक ही गांव के 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार 21 जनवरी को ग्राम खपरीडीह के दो पक्ष खोलबहरा सिदार और गांव के ही चार लोग सुनील सिदार, फुलसाय सिदार, माधुरी सिदार और संतोष सिदार के बीच विवाद हुआ।
दोनों पक्ष के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों के पक्ष के लोग एक दूसरे पर लाठी, डंडा और टंगिया से वार करने लगे। इसी बीच सुनील सिदार, फुलसाय, माधुरी और संतोष एक राय होकर खोलबहरा के ऊपर हमलाकर दिया। जिससे खोलबहरा को गंभीर चोटगली और उसे परिजन इलाज के लिएबम्हनीडीह अस्पताल ले गए और उसकी इलाजके दौरान मौत हो गई। घटना के बाद खोलबहरा के बेटे रिन्कू सिदार ने इसकी शिकायत बम्हनीडीह पुलिस से की पुलिस ने चारों आरोपी के खिलाफ धारा 302, 34 के तहत अपराध दर्ज कर हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की और खपरीडीह सुनील सिदार, फूलसाय सिदार, माधुरी सिदार, संतोष सिदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments