google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

चिंटेल्स पारादीसो सोसायटी में टावर डी की 4 बालकनी गिरी...

Nov 10, 2023
1 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के अध्यक्ष ने दावा किया है कि यहां चिंटेल्स पारादीसो सोसायटी में टावर डी की चार बालकनी गुरुवार रात ढह गईं।इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है क्योंकि टावर खाली था और पिछले साल फरवरी में छह मंजिलों के आंशिक रूप से ढहने से दो लोगों की मौत हो जाने के बाद इसके आसपास की घेराबंदी कर दी गई थी।


भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली द्वारा संरचनात्मक ऑडिट रिपोर्ट में सेक्टर 109 में स्थित सोसायटी के टावर्स डी, ई, एफ, जी और एच को रहने के लिए असुरक्षित घोषित किया गया था। सोसायटी में कुल नौ टावर हैं।

हाउसिंग सोसायटी के अध्यक्ष राकेश हुडा ने कहा, “टावर डी की चार बालकनी कल रात ढह गईं लेकिन टावर खाली होने के कारण इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।”

उन्होंने कहा, “टावर ई और एफ को जून 2023 में खाली कर दिया गया था, जबकि टावर जी और एच को खाली करने के आदेश भी जारी किए गए थे, लेकिन टावर जी में चार और टावर एच में 10 परिवार पर्याप्त पुनर्वास के अभाव में वहीं रहने को मजबूर हैं।”


सीबीआई ने चिंटेल्स पैराडाइसो परियोजना के आंशिक रूप से ढह जाने की जांच अपने हाथ में ले ली है। सुप्रीम कोर्ट मुआवजे और डेवलपर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वाले निवासियों की याचिका पर भी सुनवाई कर रहा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html