google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ट्राली की चोरी करने वाले नाबालिग लड़के सहित 4 आरोपी हुए गिरफ्तार...

Dec 11, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जांजगीर- अकलतरा पुलिस ने ट्रैक्टर की ट्राली की चोरी करने वाले नाबालिग लड़के सहित 4 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आरोपियों के कब्जे से चोरी की ट्रैक्टर की ट्राली, चोरी करने प्रयुक्त ट्रैक्टर के इंजन और कार को जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई गई है। सभी आरोपी बिलासपुर जिले के रहने वाले है। मामले में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 34 के तहत FIR दर्ज किया गया है। दरअसल, 03 दिसंबर को खलिहान में रखी ट्रैक्टर ट्राली चोरी हो गई थी। जिसके बाद मामले में रिपोर्ट लिखाई गई थी।


रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी है। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली है कि बिलासपुर जिले के सोनू खान, जितेंद्र महार, समेय लाल केंवट और नाबालिग लड़के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। मामले में चारों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ की गई।


पूछताछ के बाद ट्रैक्टर की ट्राली की चोरी की बात सामने आई। आरोपी कार और ट्रैक्टर के इंजन के साथ पहुंचे थे, जिसके बाद ट्रैक्टर के इंजन से ट्राली को खींचकर ले गए थे। फिलहाल, आरोपी सोनू खान, जितेंद्र महार, समेय लाल केंवट और नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है। मामले में 3 आरोपी को न्यायिक हिरासत में तो वहीं नाबालिग लड़के को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेज दिया गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html