बाघ के खाल की तस्करी करते हुए पकड़े गये 4 आरोपी...जानिए क्या है पूरा मामला

छत्तीसगढ़ राज्य के कोण्डागांव जिले में बाघ के खाल की तस्करी करते हुए 4 तस्करों को टेमरू गांव की जंगल से गिरफ्तार किया गया है। साइबर सेल कोण्डागांव के जरिये पुलिस को खबर की गई की बयानार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टेमरू गाँव के जंगल से
4 व्यक्ति बाघ की खाल को नीले पोलीथिन में भरकर उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में थे। बताया गया है की चारों आरोपी नारायणपुर के ओरछा के निवासी है।
सारी खबर पुलिस अधीक्षक को बताया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना बयानार और साइबर सेल पुलिस को एक साथ कार्रवाई करने के लिए आदेश दिए गए।
कार्यवाही के तहत तस्करों के कब्जे से एक पोलिथिन में बाघ की खाल, दांत और 20 लाख रुपए बरामद किये गये है। इसके साथ ही 2 मोटरसाइकिल और 4 मोबाइल जप्त किया गया है इस वारदात में 4 आरोपी पकडे गये।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments