google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

उदयपुर में 3832 मतदाता घर बैठे कर सकेंगे मतदान...

Nov 7, 2023
2 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कोई मतदाता मतदान से वंचित नहीं रहे... के ध्येय के साथ निर्वाचन प्रक्रिया में जुटे भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार होम वोटिंग और अनिवार्य सेवाओं के कार्मिकों के लिए पोस्टल बैलेट सुविधा प्रदान की है। उदयपुर जिले में वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजन श्रेणी में कुल 3832 मतदाताओं ने होम वोटिंग का विकल्प चुना है। वहीं अनिवार्य सेवा की 8 श्रेणियों में 163 कार्मिकों को पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा मिलेगी। इनके सहित कुल 16303 कार्मिक डाक मत पत्रों से वोटिंग करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल ने बताया कि होम वोटिंग और पोस्टल बैलेट के लिए फॉर्म 12 डी जमा कराने की अंतिम तिथि 4 नवम्बर थी। निर्धारित तिथि तक 80 वर्ष से अधिक आयु के 3297 वरिष्ठ नागरिकों और 535 दिव्यांगजन ने होम वोटिंग के लिए आवेदन किया है। इन मतदाताओं के लिए पीबी जारी करने तथा मतदाता सूची में पीबी मार्क करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। अनिवार्य सेवाओं की आठ श्रेणी में कुल 163 कार्मिकों ने आवेदन किया है। इसमें विधानसभा क्षेत्र गोगुन्दा में 12, झाडोल में 13, खेरवाड़ा में 25, उदयपुर ग्रामीण में 29, उदयपुर शहर में 19, मावली में 21, वल्लभनगर में 22 तथा सलूम्बर में 22 कार्मिक रिटर्निंग अधिकारी मुख्यालय पर तीन दिन के लिए स्थापित होने वाले विशेष बूथ पर मतदान कर सकेंगे।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र गोगुन्दा में 374 वरिष्ठ नागरिक व 81 दिव्यांगजन, झाडोल में 425 वरिष्ठ नागरिक व 72 दिव्यांगजन, खेरवाड़ा में 352 वरिष्ठ नागरिक व 95, उदयपुर ग्रामीण में 295 वरिष्ठ नागरिक व 59 दिव्यांगजन, उदयपुर शहर में 483 वरिष्ठ नागरिक व 37 दिव्यांगजन, मावली में 419 वरिष्ठ नागरिक व 53 दिव्यांगजन, वल्लभनगर में 752 वरिष्ठ नागरिक व 105 दिव्यांगजन तथा सलूम्बर में 197 वरिष्ठ नागरिक व 33 दिव्यांगजन होम वोटिंग की सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे।


4475 बाहरी जिलों के कार्मिक भी करेंगे डाक मतपत्र का उपयोग पोसवाल ने बताया कि उदयपुर जिले में निर्वाचन प्रक्रिया में लगे 16 हजार से अधिक कार्मिक डाक मत पत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इसमें 11665 मतदाता उदयपुर जिले के निवासी हैं। इसमें गोगुन्दा में 589, झाडोल में 1289, खेरवाड़ा में 2782, उदयपुर ग्रामीण में 1649, उदयपुर शहर में 1064, मावली में 966, वल्लभनगर में 1381 व सलूम्बर में 1945 शामिल हैं। इनके अलावा 4475 मतदाता ऐसे हैं, जो उदयपुर में पदस्थ है, लेकिन अन्य जिलों के निवासी हैं। इनके डाक मत पत्र संबंधित जिलों को प्रेषित किए जाएंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html