google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

न्यू शिमला के 38 और चौपाल के 19 शराब के ठेके सील...

Dec 3, 2023
1 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

शिमला व न्यू शिमला के 38 और चौपाल के 19 शराब के ठेकों को बंद कर दिया गया है। लाइसैंस फीस की अदायगी न करने वाले शराब के ठेकेदारों पर आबकारी एवं कराधान विभाग ने ये कार्रवाई की है। न्यू शिमला में 9, शिमला शहर में 19 और चौपाल में 19 शराब के ठेके सील किए गए हैं। रोहड़ू में भी कार्रवाई की जा रही थी लेकिन यहां पर ठेकेदारों ने लाइसैंस फीस अदा कर दी है, जिससे उनका मामला लंबित है।


आबकारी एवं कराधान विभाग ने शिमला शहर और आसपास के क्षेत्रों में शराब के ठेकों पर कड़ी कार्रवाई की है। ठेकेदारों को शराब बेचने की एवज में महीने के हिसाब से लाइसैंस फीस जमा करवानी पड़ती है। न्यू शिमला, शिमला और चौपाल यूनिटों के मालिक ने फीस अदायगी नहीं की है और कई जगह पर बहुत कम फीस जमा हुई है। ऐसे में विभाग ने पैसों का भुगतान न होने पर यह कार्रवाई की है।


आबकारी एवं कराधान विभाग के साऊथ जोन के एडीशनल कमिश्नर पंकज शर्मा ने बताया कि फीस जमा न करवाने की वजह से यह कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार व शनिवार को 2 दिन की कार्रवाई में 57 शराब के ठेकों को सील किया गया है। उन्होंने कहा कि हर महीने फीस जमा करवाने के लिए 7 दिन का समय दिया जाता है लेकिन कई यूनिटों के मालिकों ने इस अवधि के दौरान लाइसैंस फीस नहीं चुकाई तो विभाग ने कार्रवाई की है। शराब के ठेकेदारों को अब दोबारा से लाइसैंस लेना पड़ेगा। जब तक वे लाइसैंस नहीं लेंगे, शराब के ठेके नहीं खुलेंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html