google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

35 लाख 35 हजार 500 रुपये का लगाया चूना, बैंक मैनेजर के कारनामे ने चौंकाया...

Dec 3, 2023
2 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सोनीपत - हरियाणा के सोनीपत में ‘बंधन बैंक’ के मैनेजर और क्लर्क ने मिलकर लोन के 35 लाख 35 हजार 500 रुपये का गबन कर लिया. आरोप है कि मैनेजर अशोक कुमार और कैशियर देवेंद्र ने आवेदकों से उनके अंगूठे लेकर उनकी लोन की राशि निकाल ली. कुछ आवेदकों की किस्त भी जमा कराई गई. धोखाधड़ी का पता लगते ही उच्च अधिकारी अजय सिंह ने बैंक मैनेजर और क्लर्क के खिलाफ पुलिस को शिकायत की |


उनका बैंक लोगों को उनकी जरूरतें और व्यवसाय शुरु करने के लिए लोन देने का काम करती है. उनकी बैंक की एक शाखा गन्नौर में है. उस ब्रांच में प्रबंधक के तौर पर अशोक कुमार और क्लर्क के पद पर देवेंद्र कुमार काम करते हैं. उनके ब्रांच में करीब 58 लोगों ने अपनी जरूरतें और व्यवसाय करने के लिए लोन के लिए अप्लाई किया था |


आरोप है कि प्रबंधक ने आवेदकों से पहले अपने बैंक में खाते खुलवाए. फिर उनके दस्तावेज लेकर लोन के लिए अप्लाई कर दिया. आवेदकों का कहना है कि दो महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें लोन नहीं मिला. वह बार-बार बैंक के चक्कर लगाते रहे. मगर, बैंक प्रबंधक अशोक कुमार बैंक में अभी पैसे नहीं आए हैं कह कर उन्हें वापस कर देते थे |


गन्नौर ब्रांच उनके तीन खाते हैं, उन्होंने तीनों खातों में लोन के लिए अप्लाई किया था, बाद में उन्हें पता चली कि उनका लोन अप्लाई हो गया है, लेकिन खाते में पैसे नहीं आए और उसकी लोन की किस्त भी जमा कराई जा रही थी. जब आवेदकों को उनके साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में पता चला, तो उन्होंने बैंक के उच्च अधिकारी अजय कुमार को शिकायत की, अजय कुमार मामले में अपने स्तर से जांच की, तो पता चला बैंक से करीब 35 लाख 35 हजार 500 रुपये का गबन किया गया है |


गन्नौर थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि पुलिस ने अजय कुमार के शिकायत पर अशोक कुमार और देवेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु की है, उन्होंने मामले में बैंक अधिकारियों से रिकॉर्ड मंगवाया है और टीम बनाकर जांच शुरु कर दी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html