google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

थाईलैंड से तस्करी कर मुंबई लाए गए 306 दुर्लभ जीवित जानवर...... क्या है मामला पढ़ें खबर....

Jul 31, 2023
1 min read


























डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस मुंबई (D.R.I.) की जोनल यूनिट ने थाईलैंड से तस्करी कर भारत लाए गए 306 जीवित विदेशी जानवरों को जब्त किया है, डीआरआई के अधिकारियों ने एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स में एक खेप को रोका, इस दौरान उन्होंने अलग-अलग किस्म के विदेशी जानवरों को पकड़ा |

इसमें कुल पानी में रहने वाले 100 कछुए, जमीन पर रहने वाले 62 कछुए, 110 घोंघे, 30 केकड़े शामिल थे | इसके अलावा चार स्टिंग रे मछलियां भी बरामद की गई हैं, D.R.I. के अधिकारियों के मुताबिक जब्त किये गये जानवरों में कई दुर्लभ या लुप्त हुई प्रजातियां शामिल हैं, जैसे ग्रीक कछुआ, रेड फूटेड कछुआ, एशियन स्पर्ड कछुआ, येलो स्पॉटेड कछुआ, एल्बिनो रेडियर स्लाइडर कछुआ, एशियाई/चीनी लीफ कछुआ और रेड बेलिड शॉर्ट हेड प्रजाति के कछुआ शामिल हैं |


विदेशी जानवरों के पुनर्वास के लिए वन्यजीव कानून के तहत आगे की जांच जारी है, डीआरआई के अधिकारियों ने कहा कि इस तस्करी से अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौते का उल्लंघन हुआ है | हालांकि, अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इन जानवरों की कीमत क्या है, उसका पता नहीं चल पाया है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html