google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

वंदे भारत एक्सप्रेस की वजह से हवाई जहाज के ‎किराए में 30 प्र‎तिशत की कमी......

Oct 24, 2023
2 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई ‎दिल्ली केंद्र सरकार लगातार वंदे भारत एक्सप्रेस की संख्या बढ़ा रही है। या‎त्रियों के ‎लिए सु‎विधाजन इस ट्रेन को लोग पसंद भी कर रहे है। ‎जिसके कारण हवाई यात्रा करने वाले लोग भी वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर करना पसंद कर रहे है। ‎जिससे हवाई जहाज का सफर करने वालों की संख्या में भी ‎गिरावट आने लगी है। ऐसे में एयर लाइंस कंप‎नियों को 20 से 30 प्र‎‎तिशत ‎किराए में कटौती करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

सेमीहाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के लॉन्च होने का सीधा असर हवाई यात्राओं पर पड़ता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि इन ट्रेनों के आने के बाद एयर ट्रैफिक और टिकट की दरों में भी गिरावट आई है। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवराज मानसपुरे का कहना है ‎कि अनुमान है कि वंदे भारत ट्रेनों की लॉन्चिंग के बाद एयर ट्रैफिक में 10-20 फीसदी और हवाई टिकट की दरों में 20-30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। रेलवे लगातार वंदे भारत ट्रेनों की लोकप्रियता बढ़ाने और यात्रियों की संख्या बढ़ाने की कोशिश कर रही है। आंकड़े बताते हैं कि देश के 34 मार्गों पर वंदे भारत ट्रेनें दौड़ रही हैं।


मध्य रेलवे की तरफ से जुटाए गए आंकड़े ऐसे संकेत दे रहे हैं। हाल ही में मध्य रेलवे ने लिंग और उम्र के आधार पर यात्रियों का डेटा जुटाया था। सीआर डेटा बता रहा है कि मुंबई से शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में सबसे ज्यादा यात्री 31 से 45 की उम्र के बीच हैं। इनके बाद 15 से 30 आयुवर्ग के यात्री हैं। रेलवे के आंकड़ों में सीआर के चार मार्गों पर चल रही वंदे भारत भी हैं। इनमें मुंबई से शिर्डी, गोवा और सोलापुर जाने वाले यात्रियों का 15 सितंबर से 13 अक्टूबर तक का डेटा जुटाया गया था। इस दौरान कुल 85 हजार 600 पुरुष, 26 ट्रांसजेंडर, 57 हजार 838 महिला यात्रियों ने सफर किया।


इधर वंदे भारत एक्सप्रेस को और अ‎धिक सु‎‎विधाजनक बनाने के प्रयास हो रहे हैं। इन्ही प्रयासों के चलते मार्च 2024 तक वंदे भारत में स्लीपर कोच भी लग जा सकते है।हालांकि, लॉन्चिंग की तारीख को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। कहा जा रहा है कि पहली स्लीपर ट्रेन में 857 बर्थ हो सकती हैं। साथ ही ये नई सुविधाओं से भी लैस होंगे। इहाल ही में नई स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं थीं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया, कॉन्सेप्ट ट्रेन-वंदे भारत (स्लीपर वर्जन)। साथ ही उन्होंने बताया है कि नई स्लीपर ट्रेनें 2024 की शुरुआत में आ सकती हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html