30 यात्री हुए घायल, स्लीपर बस हुआ दुर्घटना का शिकार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- जिले में एक यात्री स्लीपर बस शुक्रवार सुबह पलट गई | इस हादसे में 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं | सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है | हादसा पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग में केंदा घाट में हुआ | मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह बस रीवा से दुर्ग जा रही थी |
इस दौरान पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग में केंदा घाट में यात्री स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई | बस लगातार 3 बार पलटी | इस घटना में 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं | गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल गौरेला रेफर किया गया है | वहीं, कम गंभीर घायलों का केंदा अस्पताल में इलाज जारी है | बताया जा रहा है कि खराब सड़क के कारण यह दुर्घटना हुई |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments