3 साल की बच्ची के साथ बलात्कार
लहूलुहान हालत में मिली नन्ही जान

कांकेर जिले के कच्चे चौकी क्षेत्र में मानव जाति को शर्मशार करती एक घटना का मामला सामने आया है, जानकारी के अनुसार बच्ची के माता-पिता अपने निर्माणाधीन मकान में हर रात सोने के लिए चले जाते थे और बच्ची अपनी बड़ी बहन और दादी के साथ घर के बरामदे में सोई हुई थी। इसी बात का फायदा उठाकर पड़ोसी राजेश कुमार हिडको (24 वर्ष) घर के अंदर घुस आया और बरामदे में सो रही 3 साल की बच्ची को उठाकर अपने साथ ले गया।
बुधवार की सुबह जब बच्ची के दादी की नींद खुली तो उसने छोटी पोती को सोया हुआ नहीं देखा और वो घबराकर तत्काल इसकी खबर अपने बेटे-बहू को दी। परिवार वालों ने तुरंत बच्ची के लापता होने की सूचना कच्चे चौकी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस परिवार के साथ मिलकर बच्ची को तलाश करने मे लग गई।
पुलिस ने तलाशी के दौरान देखा कि बच्ची को पीड़ित परिवार का पड़ोसी राजेश कुमार हिडको अपने साथ लहूलुहान हालत में लेकर आ रहा है। आरोपी रातभर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था, पुलिस के मुताबिक बच्ची के अंदरूनी अंग समेत शारीर के हर एक अंग में गंभीर घाव के निशान भी हैं। उसकी हालत बेहद गंभीर है, खून काफी मात्रा में बह गया है, बच्ची हो ईलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
बच्ची की हालत जैसी थी, उससे उसके साथ रेप की आशंका पुलिस और परिवार दोनों को लग गई थी। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था, जहां उसके साथ रेप की पुष्टि हो गई। पुलिस ने तुरंत आरोपी राजेश कुमार को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो वो घबरा गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि बच्ची को वो बरामदे से उठा लाया था और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित कई धारा लगाकर केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
आरोपी राजेश कुमार हिडको






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments