google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गांजे की पुड़िया के साथ 3 युवक गिरफ्तार, निकले थे सप्लाई करने....

Jan 7, 2024
2 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर - गांजे की पुड़िया के साथ 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत रेल्वे स्टेशन माल गोदाम के पास दोपाहिया वाहन क्रमांक सीजी 04 एम.जी. 5064 में सवार दो लडके अपने पास गांजा रखे है तथा बिक्री कर रहे है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये वाहन एवं हुलियों के व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए वाहन एवं व्यक्तियों को चिन्हाकिंत कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम करण यादव एवं अनिल महेश्वरी ऊर्फ चाकू होना बताया टीम के सदस्यों द्वारा उनके दोपहिया वाहन की डिक्की की तलाशी लेने डिक्की में मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 किलो 76 ग्राम गांजा एवं बिक्री रकम 410 रूपया जुमला कीमती लगभग 17,100/- रूपये तथा घटना से संबंधित 02 नग मोबाईल फोन एवं पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 एम.जी. 5064 को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 09/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


इसी प्रकार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रान्तर्गत शास्त्री नगर स्थित छत्तीसगढ़ भोजनालय के पास अपने एक्टीवा वाहन क्रमांक सी.जी. 04 एल.बी. 8744 में गांजा रखकर बिक्री करते आरोपी अमर सारथी उर्फ छोटू  गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 900 ग्राम गांजा तथा बिक्री रकम 500 रू जुमला कीमती लगभग 18,000 रू तथा घटना से संबंधित एक्टीवा वाहन क्रमांक सी.जी. 04 एल.बी. 8744 जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 06/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


गिरफ्तार आरोपी-

01. करण यादव पिता बुधराम यादव उम्र 22 वर्ष निवासी नवीन चौंक मंदिर हसौद थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।


02. अनिल महेश्वरी ऊर्फ चाकू पिता रवि महेश्वरी उम्र 22 वर्ष सा0 रीको रोड कन्या शाला के पास मंदिर हसौद थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।


03. अमर सारथी उर्फ छोटू पिता महेतरू घांडे उम्र 27 साल सा0 शास्त्री नगर फोकटपारा लाल चौक के पास थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html