google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मोबाइल चोरी करने वाले 3 चोर गिरफ्तार...

Oct 18, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

वाराणसी- रामनगर पुलिस को मंगलवार को मोबाइल चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। उनके पास से लोगों से छीने व चोरी किये हुए कुल दस महंगे मोबाइल भी बरामद हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया।


रामनगर प्रभारी निरीक्षक भरत उपाध्याय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य अवधूत भगवान समाधि स्थल के नजदीक सूजाबाद हेलीपैड के पास ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों से मोबाइल छीनने तथा चोरी की योजना बना रहे हैं। तत्काल सूजाबाद चौकी प्रभारी उमेश कुमार राय व चौकी प्रभारी भीटी जयप्रकाश सिंह हमराहियों संग मौके पर पहुंचे, तो पुलिस को देखकर सभी भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर सभी को पकड़ लिया।


वहीं उन्होंने बताया कि कड़ाई से पूछताछ की गई तो मोबाइल चोरी करने और ट्रेनों से मोबाइल लूटने की बात चोरों ने स्वीकार किया।उनके बताये निशानदेही से पुलिस ने दस महंगे मोबाइल बरामद किये। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए चोरों में सूजाबाद रामनगर वाराणसी निवासी दीपक साहनी(18), लोहटिया वाराणसी निवासी राजेश केसरी(20) तथा चंदौली के बहादुरपुर ग्राम निवासी गोलू खान(29) है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html