google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

3 तस्कर गिरफ्तार, गांजा की बड़ी खेप पुलिस ने पकड़ी...

Oct 17, 2023
2 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर- 91 किलोग्राम गांजा की बड़ी खेप परिवहन करते उड़ीसा के 3 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है | जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति चारपहिया वाहन में गांजा परिवहन करते महासमुंद से रायपुर की ओर आ रहे है।


जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज चन्द्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध पिताम्बर पटेल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक माना कल्पना वर्मा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी मंदिर हसौद को वाहन एवं व्यक्तियों की पतासाजी कर गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वाहन एवं व्यक्तियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।


टीम के सदस्यों द्वारा वाहन एवं व्यक्तियों की पतासाजी की जा रहीं थी इसी दौरान थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत एन एच – 53 रोड सेरीखेड़ी स्थित नहर पुलिया के पास वाहन को आता देख टीम के सदस्यों द्वारा वाहन को रोकवाया गया। वाहन में 03 व्यक्ति सवार थे जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम सत्यप्रिया मांझी, प्रदोश मुण्डा एवं हितेश प्रधान निवासी अंगुल उडीसा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में गांजा रखा होना पाया गया।


जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग – अलग पैकेटों में रखें कुल 91 किलो 240 ग्राम गांजा, गांजा परिवहन में प्रयुक्त टाटा मान्जा कार क्रमांक जी जे/21/ए ए/6123 तथा घटना से संबंधित 02 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 14,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 600/23 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा गांजा को उडीसा से लाना बताया गया है।



गिरफ्तार आरोपी


01. सत्यप्रिया मांझी पिता सुदर्शन मांझी उम्र 30 साल निवासी गोजा पथर थाना किशोर नगर जिला अंगुल उडीसा।


02. प्रदोश मुण्डा पिता विनोद मुण्डा उम्र 30 साल निवासी खोदर थाना किशोर नगर जिला अंगुल उडीसा।


03. हितेश प्रधान पिता दुखी श्याम प्रधान उम्र 19 साल निवासी गोजा पथर थाना किशोर नगर जिला अंगुल उडीसा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html