बालासोर रेल हादसे में 3 रेलवे अधिकारी गिरफ्तार, इस वजह हुआ हादसा...

ओडिशा के बालासोर में 2 जून को हुए भीषण रेल हादसे में सीबीआई ने तीन रेलवे कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपियों को भारतीय दण्ड संहिता (IPC) की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या के केस ) के तहत गिरफ्तार किया गया है. इस हादसे में 292 लोगों की मौत हो गई थी जबकि लगभग 1200 लोग घायल हुए थे. इस हादसे में तीन ट्रेन एक दूसरे की चपेट में आए थे.
अभी तीन दिनों पहले ही रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने बालासोर में हुए ट्रेन हादसे की जांच रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंपी थी. रिपोर्ट में मानवीय चूक और कोरोमंडल एक्सप्रेस को 'गलत सिग्नल' दिए जाने की बात कही गई थी.
जिसमे तीन रेल कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है एम.डी. आमिर खान (जूनियर सेक्शन इंजीनियर), पापु कुमार (टेकनीशियन) और अरुण कुमार महंत (जूनियर इंजीनियर) शामिल हैं. सीबीआई की पूछताछ के लिए इन तीनों आरोपियों की पांच दिन की रिमांड भी स्वीकृत कर ली गई है. इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 201 (अपराध के सबूतों को गायब करना, या अपराध को लेकर गलत जानकारी देना) भी जोड़ा गया है
बालासोर के बहानगा बाजार रेलवे स्टेशन पर ये हादसा हुआ था, इस स्टेशन से लगभग 170 ट्रेनें प्रतिदिन गुजरती हैं. हादसे के बाद सीबीआई ने लॉग बुक, रिले पैनल और अन्य उपकरणों को जब्त कर स्टेशन को सील कर दिया था. अभी बहनगा बाजार स्टेशन पर कोई भी ट्रेन नहीं रुकती है.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments