google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर में एम्बुलेस में मिला 3 क्विंटल गांजा....

Dec 20, 2023
1 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजधानी रायपुर में एम्बुलेस से 3 क्विंटल गांजा जब्त की गई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की डूमर तालाब चाणक्य स्कूल टर्निग के पास एक एम्बुलेस खडी थी, जिसमे वाहन चालक मिलाकर चार व्यक्ति है। उसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा है, सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया, जिसमें तीन व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गया तथा चालक मौके पर पकडा गया।


वाहन चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम सूरज खुंटे पिता कृष्णलाल खुंटे उम्र 22 साल साकिन ग्राम डोंगियाभाठा थाना भटगांव जिला सारंगढ़ – बिलाईगढ़ का होना बताया तथा अपने भागे हुए साथी का नाम गोलू चन्द्रा तथा अन्य दो का नाम मालूम नही होना बताया। वाहन को चेक करने पर उसमे 72 पैकेट ब्राऊन कलर के रेपर से सील पैक मादक पदार्थ गांजा भरा होना पाया गया।


उक्त मादक पदार्थ गांजा के संबंध में पूछने पर गांजा को उडिसा से लाना तथा बलौदाबाजार से अन्य राज्य अपने फरार साथी गोलू चन्द्रा निवासी ग्राम सलौनी कला थाना भटगांव जिला सारंगढ़ के साथ मिलकर ले जाना बताया। मौके पर आरोपी चालक के कब्जे से एक एम्बुलेस कमांक सीजी-04/ एच.डी.- 8385 में 72 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 364. 300 किलो ग्राम जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध कमांक 00/2023 धारा 20 (ख) एन. डी.पी.एस. एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया, मौके से फरार आरोपियो के संबंध में तस्दीकी किया जाता है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html