google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इंडोर स्टेडियम के स्लैब के गिरने से 3 लोगों की मौत और 10 घायल...

Nov 20, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

हैदराबाद- तेलंगाना के रंगारेड्डी जिला स्थित मोइनाबाद गांव में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर एक इनडोर स्टेडियम के निर्माण के दौरान दीवार का एक हिस्सा गिर जाने के चलते तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 10 लोग घायल भी हुए हैं।


हादसे की सूचना मिलते ही जिम्मेदार मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बचाव कार्य भी काफी तेजी से अंजाम दिया जा रहा है। घटनास्थल से आए विजुअल्स में दिखाई दे रहा है कि मौके से टूटी हुई दीवार के मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, जिस इनडोर स्टेडियम की दीवार गिरी है, वह एक प्राइवेट स्टेडियम है।


राजेंद्रनगर के डीएसपी जगदीश्वर रेड्डी के मुताबिक फिलहाल घटनास्थल से एक शव को निकाला जा चुका है। वहीं, अधिकारी मलबे से अन्य शवों को निकालने के प्रयास में जुटे हुए हैं। इसके अलावा हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया है। डीसीपी ने बताया कि बचाव कार्य अभी भी जारी है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html