google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

डिलीवरी बॉय से लुटे 3 पार्सल सामान, हुई गिरफ्तारी.....

Jan 17, 2024
2 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायगढ़ - बावली कुंआ शीतला मंदिर के पास ग्राहकों के सामान डिलीवरी करने गये अमेज़न के डिलीवरी बॉय से जबरन रुपये की लूटपाट कर मारपीट मामले में कोतवाली पुलिस ने दो फरार आरोपी – रविंद्र बेहरा उर्फ़ अप्पू बेहरा और रमेश सिदार को डकैती की गंभीर धाराओं गिरफ्तार कर कोर्ट पेश कर जेल भेजा गया है ।


घटना को लेकर पीड़ित डिलीवरी बॉय प्रभात पटेल (21 साल) निवासी मधुबन मोदीपारा रायगढ़ द्वारा 2 नवंबर 2023 को थाना कोतवाली रायगढ़ में लिखित आवेदन देकर बताया कि 02 नवंबर के दोपहर बावली कुआं शीतला मंदिर के पास 3-4 लड़कों द्वारा जबरन रूपयों की मांग कर मोटरसाइकिल के वाइजर को तोड़ने लगे जिन्हें मना करने पर वे एक साथ मिलकर गाली, गलौज मारपीट करने लगे और जेब से नगद ₹1500 और उसके पार्सल बैग में रखे ग्राहकों के खरीदी सामान 3 पैकेट को लूटकर भाग गये । पीड़ित के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में मारपीट, लूट का अपराध आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।


विवेचना दरम्यान मुखबिर से सूचना पर मारपीट कारित करने वाले आरोपी सुधीर सिदार उर्फ सोनू सिदार और तरंग सेंदरिया को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था । उसके अन्य साथी फरार थे जिन्हे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, उप निरीक्षक दिनेश बोहिदार एवं हमराह स्टाफ द्वारा फरार आरोपी (1) रविंद्र बेहरा उर्फ़ अप्पू बेहरा पिता राजेश बेहरा उम्र 30 साल (2) रमेश सिदार पिता घसिया राम सिदार उम्र 22 साल दोनों निवासी बावली कुआं धांगरडीपा शीतला मंदिर के पास थाना कोतवाली रायगढ़ को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड की मांग की गई, न्यायिक रिमांड प्राप्त होने पर आरोपियों को जिला जेल दाखिल किया गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html