google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

50 बोरी चावल चोरी करने वाले 3 आरोपी हुए गिरफ्तार...

Dec 2, 2023
2 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जशपुर- गरीबों के निवाले की रक्षक बनी जशपुर पुलिस गढ़ागम्हरिया के पीडीएस सोसायटी से 50 बोरी चावल कीमती 45 हजार की चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार इस प्रकार है कि गढ़ागम्हरिया पीडीएस सोसायटी के सेल्समेन प्रार्थी प्रवीण कुजूर (35) ने 28 नवंबर को थाना जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 26 नवंबर के दोपहर में गढ़ागम्हरिया पीडीएस सोसायटी 575 बोरा चावल आया था, जिसे सोसायटी में रखवा कर शाम 05 बजे ताला बंद कर अपने घर चला गया था।


28 नवंबर को प्रात: में यह उक्त पीडीएस सोसायटी के पास पहुंचा तो देखा कि बाउंड्री का गेट खुला हुआ था एवं गेट में ताला नहीं लगा था, अंदर जाकर चावल बोरा की गिनती करने पर कुल 575 बोरा में से 50 बोरा चावल कीमती 45 हजार वहां पर मौजूद नहीं था, जिसे कोई अज्ञात आरोपी ने चोरी कर लिया है। प्रार्थी की रिर्पोट पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में धारा 457, 380 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान थाना सिटी कोतवाली जशपुर द्वारा मुखबिर लगाकर अज्ञात आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी।


विवेचना दौरान प्रकरण के संदेही आरोपी रंजीत राम निवासी गढ़ागम्हरिया को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि वह 27 नवंबर के शाम को अपने दोस्त देवेश भगत निवासी गढ़ागम्हरिया से मिला और उसने देवेश भगत से मिलकर सोसायटी से पी.डी.एस. चावल चोरी करने की योजना बनाये एवं योजना के तहत दोनों रात्रि करीबन 10.30 बजे एक लोहे का रॉड लेकर गढ़ा गम्हरिया स्थित पीडीएस सोसायटी के पास गये और दोनों ने मिलकर सोसायटी के दरवाजा में लगा ताला को रॉड से तोडक़र कमरे के अंदर प्रवेश कर वहां से 50 बोरा चावल को चोरी कर निकालकर सोसायटी के बगल में स्थित एक कमरा में रखे, उसके बाद रात्रि लगभग 11.30 बजे अपने परिचित निर्दोश तिर्की निवासी बाधरकोना को फोन करके बुलाने पर निर्दोश तिर्की वहां स्कार्पियो वाहन लेकर रात्रि करीब 12 बजे आया।


निर्दोश तिर्की को वे 50 बोरी चावल चोरी करने की बात बताये एवं चावल बेचने पर हिस्सा देंगें चावल को उनलोगों के घर पहुंचाने में मद्द करे इस पर वह तैयार हो गया एवं 25-25 बोरा को रंजीत राम एवं देवेश भगत के घर पहुंचाया। आरोपी रंजीत राम उर्फ टुन्नू (33), देवेश भगत (29) दोनों निवासी गढ़ागम्हरिया, एवं निर्दोश तिर्की (40) बाधरकोना को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया उनके द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया गया एवं उनके कब्जे से चोरी का चावल 50 बोरी जब्त किया गया। सभी आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें 30 नवंबर को गिरफ्तार कर 1 दिसंबर को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html