google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

चौक पर उत्पात मचाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार.....

Oct 2, 2023
2 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

29 सितंबर की रात सत्तीगुड़ी चौक पर कुछ युवकों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट का फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। घटना को संज्ञान में लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। साथ ही अजय दास मानिकपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 29 सितंबर के शाम अपने मोहल्ले का गणेश विसर्जन करने विजयपुर जा रहा था जो गांधी पुतला के पास से अकेले पैदल लौटकर वापस घर आने लगा, रात्रि करीब 9:30 बजे सत्तीगुडी चौक के पास रुककर अजय अपने भाई विनोद महंत को लेने सत्तीगुडी चौक बुलाया , उसी समय सत्तीगुडी चौक पर वास्तव ठाकुर, सागर विश्वकर्मा और उसके साथियों के साथ वहां पहुंचे । वास्तव ठाकुर ने अजय दास को उसके मोटर सायकल में बैठकर साथ चलने बोला।


अजय के मना करने पर सभी एक राय होकर अजय को गाली गलौज करते मारपीट कर मोटर सायकल में जबरन बिठाकर अष्टभुजी मंदिर के पास बने क्लब में ले जाकर बिज्जू ठाकुर के साथ हत्या करने की नियत से हाथ मुक्का डंडा राड से मारपीट कर चोंट पहुंचाये । आहत के रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपहरण, हत्या का प्रयास, बलवा की सुसंगत धाराओं में अपाध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी किया गया । आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार थे जिनकी लगातार कोतवाली पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी जिनमें तीन आरोपियों को खरसिया क्षेत्र में देखे जाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा छापेमारी कर तीन आरोपी वास्तव सिंह ठाकुर, सागर विश्वकर्मा और उसके साथी अपचारी बालक को हिरासत में लिया गया। आरोपी वास्तव सिंह ठाकुर बताया कि इनके ऊपर अजय मानिकपुरी के द्वारा कोतवाली में दर्ज कराये केस में 30 सितंबर को पेशी नियत थी । आरोपियों द्वारा अजय को बयान बदलने का दबाव बनाने के लिये मारपीट किये।


कोतवाली पुलिस ने आरोपी- (1) वास्तव सिंह ठाकुर पिता छबि सिंह ठाकुर 23 साल निवासी कोतरारोड राजीव नगर गली नंबर 1 दुर्गा मंदिर के पास रायगढ़ थाना कोतवाली (2) सागर विश्वकर्मा उर्फ बाबा पिता सुंदरलाल विश्वकर्मा उम्र 30 साल निवासी कोतरारोड राजीव नगर गली नंबर 1 (3) विधि के साथ संघर्षरत बालक को सक्षम न्यायालय रिमांड पर भेजा गया जहां से आरोपियों को जेल वारंट एवं नाबालिक को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है । आरोपी वास्तव सिंह ठाकुर पर थाना कोतवाली में मारपीट के तीन अपराध दर्ज हैं जिसमें एक हत्या का प्रयास मामला है। एसएसपी सदानंद कुमार ने शांति व्यवस्था में खलल पैदा करने वाले तत्व किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किये जावेंगे कहकर मामले के शेष आरोपियों की शीघ पतासाजी, गिरफ्तारी के निर्देश थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को दिया गया है, टीआई कोतवाली के नेतृत्व में टीम लगातार आरोपियों के मिलने के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html