260 नग अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
दुर्ग :- दुर्ग जिले में सूखे नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत भिलाईनगर थाना पुलिस ने अवैध नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 260 नग नशीली टैबलेट, एक कार और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, जब्त की गई अल्प्राजोलम टैबलेट की कीमत करीब 1 लाख 4 हजार रुपये बताई गई है। मामले में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
भिलाईनगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लाल मैदान, हुडको स्थित गणेश पंडाल के पास एक सफेद रंग की कार में कुछ लोग अवैध नशीली टैबलेट रखे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध कार की घेराबंदी की। पुलिस ने कार में मौजूद तीनों लोगों को पकड़कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 260 नग अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद हुई। पुलिस ने टैबलेट से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सके।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी हेमंत कुमार देवांगन के पास से 160 नग अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद हुई। वहीं अमन सिंह और आशीष दास के कब्जे से 50-50 नग टैबलेट मिली। बरामद टैबलेट का कुल वजन 33.800 ग्राम बताया गया है। पुलिस ने नशीली दवाओं को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने इस मामले में घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की कार क्रमांक CG 04 H 4345 को भी जब्त किया है। जब्त कार की अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 50 हजार रुपये है। पुलिस अब मोबाइल फोन और अन्य माध्यमों से मामले से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।
भिलाईनगर थाना पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 540/2026 दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 22(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हेमंत कुमार देवांगन (31 वर्ष), निवासी पाटनकर कॉलोनी, गुरुद्वारा रोड, थाना मोहननगर, दुर्ग; आशीष दास (26 वर्ष), निवासी LIG-285 हुडको, थाना भिलाईनगर और अमन सिंह (22 वर्ष), निवासी परिजात तालपुरी, थाना भिलाईनगर के रूप में हुई है।
दुर्ग पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई में थाना भिलाईनगर के उनि विजेंद्र चंद्राकर के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नशीली टैबलेट कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)










Comments