google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

*2अप्रैल को शिक्षक एलबी संवर्ग का महापंचायत*

Mar 30, 2023
2 min read

*2 अप्रैल को हजारों की संख्या में प्रदेशभर से पूर्ण OPS के लिए जुटेंगे शिक्षक एलबी संवर्ग*

*छत्तीसगढ़ में आधे से अधिक शासकीय कर्मचारी (शिक्षक एलबी संवर्ग) को पूर्ण OPS का लाभ छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा 2018 से गणना करने के कारण पूर्ण पेंशन योजना का लाभ किसी भी शिक्षक एलबी संवर्ग को नही मिल पा रहा है। 10से20 साल की सेवा अवधि शून्य होने पर किसी भी शिक्षक एलबी को छत्तीसगढ़ द्वारा लागू पेंशन का लाभ, नही मिल रहा है या आंशिक रूप ही मिलेगा ।

पेंशन से वंचित रखकर कांग्रेस सरकार द्वारा पूरे शिक्षक एलबी संवर्ग के बूढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन छीन लिया गया है। देश में पुरानी पेंशन का ढिंढोरा पीटना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आम शिक्षक एलबी संवर्ग के साथ बेमानी है।*

*OPS के पूर्ण लाभ से वंचित होने के कारण शिक्षक एलबी संवर्ग के सभी संगठन के हजारों स्व प्रेरित शिक्षक एलबी साथी 2 अप्रैल दिन रविवार को डा. अंबेडकर भवन, देवेंद्र नगर, रायपुर में एकत्रित होकर विस्तृत चर्चा परिचर्चा कर एक टीम बनाकर मुख्यमंत्री महोदय*एवं कैबिनेट मंत्रियों से मिलकर अपनी मांग रखने की पहल की जावेगी साथ ही इसके कानूनी पहलू पर और पूर्व में माननीय सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के निर्णय और उसमें शिक्षक एलबी संवर्ग के लिए संभावनाओं पर भी विचार विमर्श किया जाएगा*। *इस महापंचायत में शिक्षक एलबी संवर्ग के सभी संगठन के प्रांत अध्यक्ष गण एवं पदाधिकारी साथ ही अन्य कर्मचारी संगठन के प्रांत अध्यक्ष गण शामिल होंगे । प्रदेशभर से सभी* *संकुल,विकासखंड और जिले से भारी संख्या में शिक्षक एलबी संवर्ग के साथी जुटेंगे, साथ ही मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड से भी प्रांत स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे*।

*आम शिक्षक एलबी संवर्ग और प्रतिनिधि गण स्वमेव प्रेरित होकर 2 अप्रैल 2023 दिन रविवार को अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर महापंचायत में हिस्सा लेकर पुरानी पेंशन के लिए अपना अमूल्य योगदान देकर महापंचायत को सफल बनाएं*

संघर्ष मोर्चा(OPS)

समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग

छत्तीसगढ़

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html