google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

26 वर्षीय युवक की गला काटकर हत्या, पंखे से लटकाया शव.....

Oct 8, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में रविवार को लोहिया नगर थाना अंतर्गत के आशियाना कॉलोनी गली नंबर-18 में घर के अन्दर एक 26 वर्षीय युवक का शव पंखे से लटका पाया गया। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान शहजाद (26) के रूप में हुई है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित राय ने बताया कि रविवार सुबह करीब 8 बजे एक व्यक्ति की हत्या के संबंध में पुलिस को पीसीआर कॉल मिली। तत्काल सूचना पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को एक मकान के अंदर 26 वर्षीय शहजाद का शव पंखे से लटका मिला और जिसका गला भी किसी धारदार हथियार से कटा हुआ था।


सीओ ने कहा कि प्रथम ²ष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पहले युवक का किसी धारदार हथियार से गला कटा गया, और बाद में शव को पंखे से लटकाया गया होगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में शवगृह में भेजा गया है। क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वर्तमान में जांच जारी है और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html