बाढ़ प्रभावित 26 छात्र सुरक्षित शिलांग पहुंचे - सीएम संगमा.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
गंगटोक , बाढ़ से प्रभावित सिक्किम में फंसे 26 छात्रों को सफलतापूर्वक निकालकर उनके गृहनगर मेघालय भेज दिया गया हैं। शनिवार को बचाव अभियान में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि ये 26 छात्र पांच वाहनों में सवार होकर सिक्किम के मजीतर से निकले जो पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी पहुंचे। उन्होंने बताया कि छात्रों को शिलांग जाने के लिए सिलीगुड़ी से एक बस की व्यवस्था की गई। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने सोशल मीडिया मंच‘एक्स’ पर कहा, कि मेघालय के 26 छात्रों को लेकर एक बस शुक्रवार शाम सिक्किम के मजीतर से सिलीगुड़ी के लिए रवाना हुई।
बस कोकराझार को पार कर गई है और शिलांग के रास्ते पर है। हमारे छात्रों को सुरक्षित देखकर खुशी हुई। उन्होंने कहा कि सिक्किम में पढ़ रहे मेघालय के छात्रों ने राज्य में बाढ़ की मौजूदा स्थिति के कारण घर लौटने में सहायता के लिए उनसे संपर्क किया था। बुधवार को सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ में अब तक सेना के सात जवानों समेत 26 लोगों की मौत हो चुकी है और 142 लोग लापता हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments