google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिरगांव के बुधवारी बाजार में विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष में 250 श्रमिकों का किया गया सम्मान....

Sep 18, 2023
2 min read


























































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • भंडारे का किया गया आयोजन....

रायपुर-बीरगांव के बुधवारी बाजार में आज विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें 250 से अधिक श्रमिकों का सम्मान किया गया | कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए इंटक के जिला अध्यक्ष आशीष दुबे ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बीरगांव के बुधवारी बाजार में विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें श्रमिकों को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया वहीं भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया था | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा पहुंचे हुए थे। वही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था |

बड़ी संख्या में मजदूर भाई सहित क्षेत्र के लोग कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हुए थे। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उक्त क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र है जहां बड़ी संख्या में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई जाती है यह किसी त्यौहार से कम नहीं होता उक्त क्षेत्र में निवास करने वाले सभी मजदूर भाइयों को उन्होंने पर्व की जहां बधाई दी वही कहा कि मजदूर भाइयों की मेहनत से ही आज पूरा देश और प्रदेश विकास की ओर बढ़ रहा है उनकी दिन रात मेहनत के कारण निरंतर बड़े-बड़े कारखाने और इमारतें तैयार हो रही हैं। इस कार्यकरम में इन इंडस्ट्रीज़ के हजारों श्रमिकों ने भी भाग लिया। श्रमिक सम्मान समारोह में 250 ऐसे श्रमिकों का सम्मान किया गया जिन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन मेहनत और लगन से किया है।

इस अद्वितीय समारोह में, न केवल श्रमिकों का सम्मान किया गया, बल्कि उन इंडस्ट्रीज का भी सम्मान किया गया है जो न केवल अपनी व्यावसायिक उत्पादकता में सफल हैं, बल्कि जिन्होंने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाया है । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्रामीण जिला अध्यक्ष उधो वर्मा, महापौर नंदलाल देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी, सभापति कृपा राम निषाद मनोज वर्मा, मोहम्मद रियाज, रितेश सिंह, दिलदार कमरे, शिव साहू, सूदन सिकली,संतोष साहू, चंदन पाल, बाबूलाल कुर्रे,जीत सिंह,कमलेश मिश्रा, बसंत साहू, राजेंद्र साहू, राकेश यादव,अरविंद सिंह, गौरव सोलंकी, पंकज मधेशिया, नंदू बंजारे, लक्ष्मीकांत तिवारी, अनूप सिंह,मुकेश तिवारी, पंकज वर्म, अविनाश नियाल, विकास राजपूत, ऋतिक देवांगन, मोना पोर्ते, आरोही मचखंड, मोहम्मद फिरोज, नीता विश्वकर्मा, छबि धीवर, आदित्य सोनी, संदीप शुक्ला, ज्वाला गोस्वामी, दलबीर सिंह गोल्डी, जयराम साहू जरीन वर्गीस, हिमांशु अग्रवाल, लेविन बंजारे, रानी वर्मा आदि उपस्थित थे।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html