हरदी जंगल होते हुए वन परिक्षेत्र गाताडीह पहुंचा हाथियों का दल, सिरपुर गांव में मचाया उधम.....
गांव के लोग हाथी आने की खबर से दहशत में..........
जंगल से लगे गांव हरदी, घरजरा, मंडलपुर, नारबंद, गाताडीह, सिरपुर में कोटवारों से मुनादी.........
हाथी दल में 2 नर, 14 मादा समेत 9 हाथियों के शावक.........
जंगल से लगे सिरपुर गांव के ग्रामीण किसान के बोर को किया तहस नहस..........

पत्रकार ईस्माइल खान की क़लम से:- सरसींवा - गाताडीह वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदी के जंगलों में कुछ दिन पहले 25 हाथियों का दल में विचरण करते हुए नरेशनगर से किसडा कचौदा से गुजरते हुए आगे के जंगलों की तरफ बढ़ गये थे।
वहीं कल शाम को गाताडीह वन परिक्षेत्र के हरदी जंगल के कक्ष क्रमांक 451 से हाथियों का दल गुजरते हुए वन परिक्षेत्र गाताडीह कक्ष क्रमांक 454 से होते हुए बुधवार की रात 9:30 बजे आसपास हाथियों का दल सिरपुर मरघटी के पास गांव के करीब आ पहुंचा । जंगल के पास लगे किसान शिवकुमार जायसवाल /पिता छेदीलाल जायसवाल के बाडीं में लगे बोर को नुकसान पहुंचा गया । हाथियों ने बोर को तोड़-फोड़ कर बोर में लगे मोटर केबल वायर को निचे गिरा दिया । केशिंग पाइप और आसपास के घरों और बाड़ीयों को नुकसान पहुंचाते हुए गांव के किनारे से आगे चले गये।हाथियों का समूह आगे पास ही के गांव गाताडीह में एक घर के नजदीक पहुंच गया था जहाँ वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को गाताडीह के ऊपर लगे जंगल तरफ खदेड़ा गया।

जैसे ही हाथीयों की खबर मिली तो हमारे मीडिया साथी गाताडीह, सिरपुर पहुंच कर खबर प्रकाशन के लिए कवरेज किया साथ ही गाताडीह वन विभाग परिक्षेत्र कक्ष क्रमांक 454, के डिप्टी रेंजर भीभीषण पटेल से हाथियो के बारे में जानकारी ली। गाताडीह डिप्टी रेंजर पटेल ने आगे बताया की बुधवार शाम करीब 25 हाथियों का दल हरदी वन परिक्षेत्र से गुजरते हुए जंगलों के रास्ते आगे निकला और आगे बढ़ते हुए गाताडीह वन परिक्षेत्र के गांव सिरपुर मे मरघटी के पास करीबन रात 9:30 के आसपास हाथियों की टोली आई हुई थी । हाथियों के दल में 2 नर हाथी और 14 मादा हाथी और साथ में 9 हाथियों के शावक देखें गये। जैसे ही हाथी आने की जानकारी पत्रिका प्रतिनिधि को हुई तो उनके द्वारा वन विभाग के आलाधिकारी को सूचना दिया गया । वन विभाग परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर पटेल और वन विभाग के साथी कर्मचारियों व चौकीदारों ने रातभर कड़ी मेहनत करते हुए आये हाथियों को हरदी के ऊपरी जंगल की तरफ आगे बढ़ाया । हाथियों द्वारा सिरपुर के किसान शिवकुमार जायसवाल के बोर पर किये गये नुकसान का अवलोकन कर वन विभाग के अधिकारियों को भेजा और पत्रिका प्रतिनिधि द्वारा जंगल के आसपास पास लगे गांव वालों को कोटवारों के माध्यम से मुनादी करवा दिया है ताकि गांव वाले जंगल की तरफ न जाय।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments