google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

25 एसडीआरएफ के जवान तैनात, जंगली जानवरों की दहशत.....

Dec 18, 2023
2 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नैनीताल जिले में जंगली जानवरों की दहशत कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। आलम ये है कि अब लोगों को इन जंगली जानवरों से बचने के लिए अपने घरों में कैद होना पड़ रहा है। यहां बाघ और गुलदार का आतंक कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है, जिस बाघ या गुलदार ने 2 महिलाओं को अपना शिकार बनाया था, उसे पकड़ने में अभी तक कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई है। अभी तक तो ये स्थिति भी स्पष्ट नहीं पाई है कि महिलाओं को अपना शिकार बनाने वाला वन्यजीव बाघ है या गुलदार है। इसके साथ ही नैनीताल हाईकोर्ट ने इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए उस वन्य जीव को आदमखोर घोषित न करने के साथ ही उसे मारने पर रोक लगा दी है। इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख़ 21 दिसंबर दी गई है।


नैनीताल के पिनरो और मलवाताल में आदमखोर गुलदार या बाघ का आतंक इस कदर है कि वहां एसडीआरएफ तैनात करनी पड़ी है। साथ ही स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। जंगलों में 37 कैमरों के साथ 12 पिंजरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही अब जंगल में वन विभाग ड्रोन कैमरे की भी मदद ले रहा है। वन विभाग की 6-7 टीमें वन्य जीव के सर्च ऑपरेशन में जंगल की खाक छान रही हैं, लेकिन अब तक किसी भी तरफ की सफलता हाथ नहीं लगी हैं। ग्रामीण घरों में कैद हैं, बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। मवेशियों का चारा पत्ती लाना भी बंद है। पुलिस और एसडीआरएफ के 25 जवान वन विभाग के साथ आदमखोर को पकड़ने के लिए लगे हुए हैं।


ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह का कहना है कि, इस वन्य जीव के आतंक के कारण पूरा गांव दहशत में जीने को मजबूर हैं। लोगों का जीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। यहां के ग्रामीणों की जीविका का साधन डेयरी है, जो पूरी तरह ठप पड़ गई है। बाघ या गुलदार की दहशत के कारण लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने कहा है कि यदि सर्च ऑपरेशन में मैन पावर बढ़ाने की आवश्यकता होगी तो उसे बढ़ाया जायेगा। हिंसक वन्य जीव की दहशत के चलते महिलाएं जानवरों का चारा लेने घर से बाहर नहीं निकल पा रही हैं। इसलिए, पशुपालन विभाग को चारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html