google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

100 से ज्यादा यात्री वाली नाव पलटने से 24 लोगों की मौत....

Sep 11, 2023
1 min read





























































नाइजीरिया में एक नाव पलटने की घटना में कम से कम 24 लोगों की जान चली गई जबकि कई अन्य लापता हो गये हैं. अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं, जो कि नाइजीरिया के नाइजर प्रांत के मोकवा में नाव पर यात्रा करते समय डूब गए. नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रांत प्रमुख जैनब सुलेमान के मुताबिक, नाव पर 100 से ज्यादा यात्री सवार थे और अंदेशा जताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है. सुलेमान ने बताया कि अब तक बचाव कार्य के दौरान 24 शव निकाले जा चुके हैं और 30 लोगों को बचाया गया है |


मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले इसी साल जून में उत्तरी नाइजीरिया में एक बड़ा हादसा सामने आया था. इसमें शादी से लौट रहे लोगों को ले जा रही एक नाव के पलट गई थी, जिसमें करीब 100 लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई लोग लापता हो गए थे. यह हादसा पड़ोसी नाइजर राज्य के क्वारा राज्य में नाइजर नदी में हुआ था. इस दौरान स्थानीय निवासी उस्मान इब्राहिम ने बताया था कि पीड़ित नाव में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे. यह लोग नाइजर के एगबोटी गांव में विवाह समारोह से लौट रहे थे, तभी नाव पलट गई. बता दें कि नाइजीरिया के कई दूरस्थ समुदायों में नाव पलटने की घटनाएं आम हैं. दरअसल यहां परिवहन के लिए आमतौर पर स्थानीय रूप से निर्मित नावों का उपयोग किया जाता है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html