चुनाव नहीं लड़ने वाले 24 विधायकों को दिसंबर से नहीं मिलेगी सरकारी सुविधाएं.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर प्रदेश के 24 विधायकों को दिसंबर से सरकारी सुविधाएं नहीं मिलेंगी। ये ऐसे विधायक हैं, जिन्होंने चुनाव नहीं लड़ा है। इनमें कांग्रेस से 22 और भाजपा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे (जकांछ) से एक-एक विधायक हैं। पार्टी ने इन्हें टिकट नहीं दिया। इनके अलावा चुनाव हारने वाले विधायकों को भी सरकारी सुविधाओं से वंचित होना पड़ेगा। फिलहाल चुनाव नहीं लड़ने वाले विधायकों को विधानसभा सचिवालय ने नो-ड्यूज कराने की सूचना दी है। एक दिसंबर से उन्हें सरकारी बंगला और भत्ता की पात्रता नहीं होगी क्योंकि वह अब पूर्व विधायक हो चुके हैं।
चुनाव जीतने के बाद जो नए सदस्य जुड़ते हैं, उन्हें सुविधाएं मिलती हैं। नई विधानसभा गठित होने से पहले पूर्व विधायकों को बंगला खाली करना पड़ता है। बता दें कि एक विधायक को विधानसभा से किराया भत्ता के रूप में हर महीने 30 हजार रुपये दिया जाता है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में मौजूदा 71 विधायकों में से 22 का टिकट काटा है, जबकि भाजपा ने 13 में से एक विधायक का टिकट काटा है। बता दें कि तीन दिसंबर को मतगणना होगी। इसमें 1,181 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला होगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments