google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

23वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में रायपुर संभाग बना विजेता...

Sep 11, 2023
2 min read





























































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम में हैंडबॉल 14 वर्ष बालक में रायपुर संभाग विजेता व बिलासपुर उपविजेता रहा तथा दुर्ग संभाग तृतीय स्थान प्राप्त किया। हैंडबॉल 14 वर्ष बालिका में बस्तर संभाग विजेता, सरगुजा उपविजेता एवं रायपुर तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार हैंडबॉल 19 वर्ष बालक में रायपुर संभाग विजेता, बस्तर उपविजेता, दुर्ग तृतीय स्थान पर रहा। हैंडबॉल 19 वर्ष बालिका में संभाग रायपुर विजेता, सरगुजा उपविजेता एवं बिलासपुर तृतीय स्थान प्राप्त किया।


इसी तरह कबड्डी 14 वर्ष बालक व बालिका दोनों में बिलासपुर संभाग विजेता रहा। रायपुर व बस्तर उपविजेता तथा बस्तर व रायपुर तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार खो खो 14 वर्ष बालक - बालिका में क्रमशः बस्तर, दुर्ग संभाग विजेता, दुर्ग, बस्तर उपविजेता एवं दोनो वर्ग में रायपुर संभाग तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह वॉलीबॉल 14 वर्ष बालक - बालिका में क्रमशः बस्तर व रायपुर संभाग विजेता, दोनो वर्ग में उपविजेता सरगुजा एवं बिलासपुर तृतीय स्थान पर रहा। इस प्रकार ओवर ऑल चौंपियन रायपुर संभाग बना।

23वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन आज खिलाड़ियों द्वारा आर्कषक मार्च पास्ट के साथ किया गया। आज अंतिम दिवस समापन समारोह के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव छ.ग. शासन एवं विधायक महासमुन्द विनोद चन्द्राकर ने खिलाड़ियों को उच्च स्तर खेल के प्रदर्शन पर बधाई दी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उनके खेल भावना की सराहना करते हुए आयोजन की तारीफ की। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।


इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण पटेल उपाध्यक्ष, जिला पंचायत, राशि त्रिभुवन महिलांग, अध्यक्ष नगर पालिका महासमुन्द, यतेन्द्र साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत महासमुन्द दाउ लाल चन्द्राकर, अध्यक्ष भारत स्काउट गाइड महासमुन्द हीरा बंजारे अध्यक्ष कृषि उपज मंडी महासमुन्द, मुन्ना देवार, पार्षद वार्ड नं. 21 महासमुन्द महेंद्र सिक्का अनिल मिश्रा, सहायक संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर, हिमांशु भारतीय, जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर, मीता मुखर्जी, जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द, सतीष नायर, सहायक संचालक जिला शिक्षा कार्यालय महासमुन्द नंदकुमार सिन्हा, सहायक संचालय जिला शिक्षा कार्यालय महासमुन्द, अंजली बरमाल, सहायक जिला क्रीडा अधिकारी जिला शिक्षा कार्यालय महासमुन्द जागेश्वर सिन्हा बी.आर.सी.सी महासमुन्द, एवं सभी जोन के जनरल मैनेजर, जिले के समस्त व्यायाम शिक्षक एवं मंच में आसीन समस्त अतिथियों, अधिकारी / कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं पत्रकार, एवं समस्त जोन से आये कोच/मैनेजर व खिलाडी मौजूद रहे।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html