22 जनवरी 2024 में होगी रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा....

लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद 22 जनवरी 2024 का दिन उस वक्त इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा, जब अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला विराजेंगे | रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का वक्त दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच होगा. हालांकि इसके पांच दिन पहले से ही प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित विधि विधान शुरू हो जाएगा | मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही रामलला का नियमित दर्शन पूजन भी शुरू हो जाएगा | वाराणसी के प्रकांड ज्योतिषाचार्य गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ और उनके बड़े भाई विश्वेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने यह मुहूर्त बताया है | इससे पहले दोनों ज्योतिषी बंधुओं ने 5 अगस्त 2020 को राम जन्मभूमि का भूमि पूजन मुहूर्त भी बताया था |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments