google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

चोरी की 22 बाइक बरामद, ठेकेदार सहित तीन चोर गिरफ्त में.....

Jan 19, 2024
2 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

भिलाई - वाहन चोर गिरोह दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस टीम द्वारा संदेहियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। जेल से रिहा हुए पूर्व के आदतन अपराधियों पर भी निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान विषेष सूत्रों से पता चला कि न्यू आदर्ष नगर दुर्ग निवासी मुख्तार अहमद, अपने साथी शंकर नगर दुर्ग निवासी शेख सलीम के साथ मिलकर चोरी की मोटर सायकल बेचने के लिए ग्राहक की तलाष में लगा है कि सूचना पर टीम द्वारा मुख्तार अहमद एवं शेख सलीम को मोहन नगर क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ पर गुमराह करता रहा किन्तु सतत् एवं तथ्यात्मक पूछताछ करने से दोनों ने मिलकर दुर्ग जिले के थाना मोहन नगर, पुलगांव एवं पद्यमनाभपुर क्षेत्रांतर्गत स्थित शराब भट्टीयों के पास से पिछले एक वर्ष के दौरान अलग-अलग समयावधि में कुल 22 वाहनों के चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। चोरी की गयी वाहनों को बेचने के लिए अपने साथी हनोदा दुर्ग निवासी मोहम्मद बेग उर्फ गोलू जो कि पेषे से भवन निर्माण ठेकेदारी का कार्य करता है के पास बेचना बताया। जिस पर मोहम्मद बेग को पकड़कर पूछताछ करने पर उपरोक्त मोटर सायकलों को अपने पास कार्यरत् मजदूरों को चलाने हेतु देना बताया। आरोपियों के निषानदेही पर 01 नग एक्टिवा, 03 नग स्प्लेण्डर व 18 नग एच एफ डिलक्स मोटर सायकल जुमला कीमती 14.70 लाख रू. की मषरूका को बरामद कर जप्त किया गया। अग्रिम कार्यवाही संबंधित थानों से की जा रही है।


उक्त कार्यवाही में एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग से सउनि राजेष पाण्डेय, प्र.आर. संतोष मिश्रा, प्रदीप सिंह राजपूत, चन्द्रषेखर बंजीर, आरक्षक बालमुकुंद साहू, चित्रसेन साहू, जगजीत सिंह, नरेन्द्र सहारे, सनत भारती, कोमल राजपूत, जी.रवि, खुर्सीद खुर्रम बक्स, तिलेष्वर राठौर थाना मोहन नगर, पुलगांव पद्यमनाभपुर टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही।


गिरफ्तार आरोपी 01. मुख्तार अहमद उर्फ सोनू पिता मुस्ताक अहमद उम्र 27 साल निवासी दल्लू वाली गली नहर नाली के आगे न्यू आदर्ष नगर पद्यमनाभपुर। 02. शेख सलीम पिता शेख इस्माईल उम्र 33 साल निवासी गणेष मेडिकल के पास शंकर नगर दुर्ग। 03. मोहम्मद बेग उर्फ गोलू पिता हकीम बेग उम्र 33 साल निवासी ग्राम हनोदा चंदखुरी रोड षिव मंदिर के पास पद्यमनाभपुर।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html