छत्तीसगढ़ के 214 लोगों को मिला अयोध्या का निमंत्रण कार्ड.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
अयोध्या - 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में छत्तीसगढ़ से सिर्फ 214 लोग आमंत्रित हैं। इसमें 64 साधु-संत हैं। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के देशभर से 44 प्रांतों को अयोध्या जाने का मौका मिलेगा। हर दिन सिर्फ दो प्रांतों को ही बुलाया गया है। एक प्रांत से सिर्फ 2,000 कार्यकर्ताओं और विशिष्ट अतिथि को शामिल होने का मौका मिलेगा। छत्तीसगढ़ प्रांत से 4 फरवरी को पहली विशेष ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना होगी। 5 फरवरी को सुबह ये लोग अयोध्या पहुंचेंगे। दिन भर दर्शन करने के बाद ये ट्रेन शाम को रायपुर के लिए वापस लौट आएगी। इसके टिकट के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। केवल विश्व हिंदू परिषद को इस ट्रेन में टिकट करने की आईडी दी जाएगी। 18 फरवरी के बाद छत्तीसगढ़ सरकार एक महीने तक लोगों को विशेष ट्रेन से दर्शन के लिए ले जाने की प्लानिंग कर रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments