अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में 21 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन
पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
रायपुर -सन 1957 से लगातार अग्रवाल समाज रायपुर पुरे देश में सबसे भव्य अग्रसेन जयंती का आयोजन करते आया है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अग्रवाल सभा रायपुर अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में 21 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव ( दिनाँक 24 सितम्बर 2023 से 15 अक्टूबर 2023 तक ) आयोजित करने जा रहा है। अग्रवाल सभा रायपुर शहर को 19 मोहल्ला समितियों में विभाजित कर प्रथम चरण में इन मोहल्ला समितियों के स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम एवं स्पर्धा आयोजित कर रहा है। द्वितीय चरण में इन सभी मोहल्ला समितियों में प्रथम स्थान अर्जित करने वाले अग्रबन्धु सेंट्रल लेवल पर 10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2023 को अग्रसेन धाम, छोकरा नाला रायपुर में होने वाले कार्यक्रमों एवं स्पर्धाओं में भाग लेंगे।
10 अक्टूबर को उद्घाटन समारोह में माननीय जयसिंह जी अग्रवाल (मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन ) एवं पूर्व मंत्री एवं विधायक माननीय बृजमोहन अग्रवाल अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, साथ ही भगवान खाटू श्याम जी पर आधारित नृत्य नाटिका का लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से भव्य मंचन किया जाएगा।
इस दौरान इसके अतिरिक्त सेंट्रल लेवल में विभिन्न खुली स्पर्धाएं भी आयोजित की जाएँगी। विशेष आकर्षण के तहत 08 अक्टूबर को सर्व समाज एवं सर्व वर्ग हेतू AGRATHON (दौड़ एवं साइकिलिंग) का आयोजन मतदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य के साथ किया जा रहा है।15 अक्टूबर 2023 को प्रातः आरती के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी तथा शाम को होने वाले मुख्य कार्यक्रम में सेंट्रल लेवल के सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि के कर कमलो से पुरस्कृत किया जायेगा।
अतिथि के रूप में सुशील सराफ एवं रविकांत गर्ग होंगे। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के पश्चात रायपुर के सभी अग्रबन्धुओं के मनोरंजन हेतू प्रसिद्ध गायिका "स्वस्ति मेहुल जैन" द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments