कार में मिला 21 आधार कार्ड और 60 वोटर आईडी, निरीक्षण के दौरान जब्त...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
महासमुन्द- बसना एवं सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक योगेश कुमार शर्मा फील्ड में लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान सोमवार को अंतरजिला चेक पोस्ट किशनपुर के निरीक्षण के दौरान वाहन वैगन आर क्रमांक सीजी-22, वाई3192 से 60 वोटर आईडी कार्ड तथा 21 व्यक्तियों के मूल आधार कार्ड प्राप्त हुआ।
वोटर आईडी कार्ड सोनाखान एवं कसडोल तहसील के व्यक्तियों से संबंधित बताया गया है। मौके पर स्थैतिक निगरानी टीम द्वारा अजय महंत पिथौरा से पूछताछ करने पर संतोषप्रद जवाब प्राप्त नहीं हुआ तथा पंचनामा कर वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड जप्त किया गया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments