google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

2023-24 छत्तीसगढ़ राज्य बजट का ब्यौरा

Mar 6, 2023
3 min read

बच्चों की स्टाइपेंड राशि बढ़ी साथ साथ शिक्षकों के लिए खुलेगा प्रशिक्षण केंद्र


6 मार्च 2023। मुख्यमंत्री राज्य का बजट प्रस्तुत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के बजट की मुख्य बातें पढ़िये..


शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण केंद्र खोल जायेगा। इसके लिए 1 करोड का प्रावधान


स्कूलों के भवन निर्माण के लिए बजट में किया गया है प्रावधान


एससी, एसटी और पिछड़ा वर्ग की स्टाइपेंड की राशि बढ़ाकर 1500 रुपये जायेगा।


आदिवासी पर्व सम्मान योजना शुरू की जायेगी।


बैकुंठपुर में नवीन हवाई पट्टी, कोरबा में व्यावसायिक पट्टी निर्माण का प्रावधान।


97 नवीन न्यायालयों की स्थापना, 23 करोड़ 25 लाख का प्रावधान।

झीरम में स्पोर्ट्स अकादमी की स्थापना।

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना शुरू की जायेगी।


छात्रावास खोलने की बजट में की गयी घोषणा


पत्रकार गृह निर्माण के लिए राज्य सरकार अनुदान देगी।


भरोसे का बजट, मुख्य़ आकर्षण


ग्रामीण क्षेत्र एवं सामाजिक सुरक्षा


1) शिक्षित बेरोजगारों को ₹2500 प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता

2) राजीव गांधी किसान न्याय योजना (₹ 6800 करोड़)

3) राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का नगर पंचायत क्षेत्रों के लिये विस्तार

4) सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि में 43% की वृद्धि (प्रतिमाह ₹500)

5) मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना (₹38 करोड़)


पत्रकार गृह निर्माण ऋण अनुदान योजना अंतर्गत ब्याज अनुदान ₹50 लाख


शहरी क्षेत्र


नगरीय क्षेत्रों में अधोसंरचना ₹1000 करोड़

दुर्ग से नवा रायपुर के लिये लाइट मेट्रो सेवा

नगरीय क्षेत्र में औद्योगिक पार्क ₹50 करोड़

कोरबा में नवीन ताप विद्युत गृह ₹25 करोड़

शिक्षा एवं स्वास्थ्य

101 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ₹807 करोड़

राज्य में 4 नवीन चिकित्सा महाविद्यालय ₹200 करोड़

डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना ₹990 करोड़

मानदेय में वृद्धि

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु रू. 10,000 प्रतिमाह

मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु रू. 7500 प्रतिमाह

आंगनबाड़ी सहायिका हेतु रू. 5000 प्रतिमाह

मितानीनों के लिए रू. 2200 अतिरिक्त प्रतिमाह

ग्राम कोटवारों के लिए सेवा भूमि के आधार पर रू. 3000, रू. 4500 रू. 5500, रू. 6000 प्रतिमाह

ग्राम पटेलों के लिए रू. 3000 प्रतिमाह

मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत रसोईयों हेतु रू. 1800 प्रतिमाह

विद्यालयों में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों हेतु रू. 2800 प्रतिमाह

होमगार्ड जवानों हेतु न्यूनतम रू. 6,300 से अधिकतम रू. 6,420 प्रतिमाह


स्वावलंबी गोठानों की संचालन समिति के अध्यक्ष हेतु रू. 750 एवं अशासकीय सदस्यों हेतु रू. 500 प्रतिमाह


प्राथमिक एवं उच्चतर शिक्षा के विकास के लिए 400 करोड़ का प्रवधान


राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र।

भोजन सहाय योजना की राशि को बढ़ाकर 700 से 1200।


अनु.जाति अनु.जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना की शुरुआत।


भरोसे का बजट, प्रमुख घोषणाएं


शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की नई योजना शुरू की जाएगी।


25 सौ रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दो वर्ष तक दिया जाएगा।


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में की गई बढ़ोतरी।10 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा


मध्यान भोजन के अंतर्गत रसोइयों के मानदेय में की गई वृद्धि मध्यान भोजन के रसोईया का 1800


ग्राम पटेल को दिए जा रहे 2 हजार रुपये को 3 हजार करने की घोषणा


राज्य के पर्व त्योहार, आपत्ति विपत्ति में सहयोग करने वाले होम गार्ड के मानदेय में वृद्धि


मुख्यमंत्री कन्या विवाह सहायता राशि में बढ़ोतरी

25000 की जगह 50 हजार


101 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाएंगे


नवा़ रायपुर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो


मनेन्द्रगढ़, जांजगीर- चांपा, कबीरधाम में नवीन मेडिकल कॉलेज।


छत्तीसगढ़ को हमने धान का कटोरा का दर्जा दिलाया है।


1 करोड़ 7 लाख मीट्रिक टन उपार्जित किया है।


राजनांदगांव, रायगढ़ जिले में नवीन उर्वरक प्रयोगशाला की स्थापना की जाएगी। इसके अतिरिक्त सेटअप के लिए प्रावधान।


रासायनिक एवं जैविक कीटनाशकों की गुणवत्ता युक्त परीक्षण हेतु रायपुर में नवीन प्रयोगशाला की स्थापना का प्रावधान।


आधुनिक तकनीकों के प्रदर्शन हेतु रायपुर अटल नगर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी।


विकासखंड मुख्यालय में कृषकों को गुणवत्ता युक्त पौधे उपलब्ध कराने हेतु अनुसंधान केंद्र की स्थापना हेतु दो करोड़ का प्रावधान।


बैकुंठपुर में नवीन हवाई पट्टी, कोरबा में व्यावसायिक पट्टी निर्माण का प्रावधान।


97 नवीन न्यायालयों की स्थापना, 23 करोड़ 25 लाख का प्रावधान।


झीरम में स्पोर्ट्स अकादमी की स्थापना।


नारायणपुर में मलखम्ब अकादमी की घोषणा


रायपुर में खुलेगी विश्वस्तरीय बैडमिंटन अकादमी

कुनकुरी में एडवेंचर स्पोर्ट सेंटर की घोषणा


छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के लिए 25 cr का प्रावधान

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html